रमजान के 30 रोजे रखने के बाद ईद की खुशियों का खास पल आ गया है। सऊदी अरब, यूएई और अन्य खाड़ी देशों में ईद मनाने के बाद अब भारत में भी आज यानी 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। इस मौके को लेकर मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त उत्साह, उल्लास और खुशी का माहौल है। रोजेदार पूरे महीने रोजा रखने के बाद इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 21 मार्च को ईद-उल-फितर के दिन लोगों ने सुबह ईदगाह या मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की। साथ ही अल्लाह का शुक्राना भी अदा करते हैं।
नमाज के बाद मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो जाता है। लोग अपने घर-परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ मिलकर इस त्योहार को खुशी-खुशी मनाते हैं। ईद-उल-फितर को ‘मीठी ईद’ भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन घरों में खीर, सेवइयां और कई तरह के मीठे पकवान बनाए जाते हैं। लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है।
इसी महीने में कुरान शरीफ का अवतरण (नाज़िल) हुआ था, जिसे लैलतुल कद्र की पवित्र रात से जोड़ा जाता है। इसी वजह से मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे रमजान के महीने में अल्लाह की इबादत करते हैं और रोज़े रखते हैं। ईद का यह मुबारक मौका आपसी भाईचारे, मोहब्बत और एकता का संदेश देता है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में आप भी अपनों को मुबारकबाद देने में बिल्कुल भी पीछे न रहें। यहां हम आपके लिए कुछ मुबारक संदेशों का तोहफा लेकर आए हैं। एक-दूसरे को गले लगाकर या वॉट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर आप इन्हें शेयर कर सकते हैं।
अलविदा जुमा मुबारक संदेश | पाकिस्तानी स्टाइल में बनाएं शीर खुरमा | Eid स्पेशल Hand foot mehndi design
ईद के लिए मुबारक संदेश Eid Mubarak wishes 2026
खुशियों की बहार हो, प्यार की फुहार हो,आपका हर दिन ईद जैसा शानदार हो।
द के लिए मुबारक संदेश Eid Mubarak wishes 2026
सजे हैं घर, सजी हैं महफिलें, रौशन है सारी गलियां और रास्ते, ईद के इस खास मौके पर, रब से आपकी सलामती की दुआ करते हैं! ईद मुबारक!
इस तरह कहें ईद मुबारक
आगाज ईद है, अंजाम ईद है, सच्चाई पे चलो तो हर गम ईद है, सब के लिए अल्लाह की तरफ से ईनाम ईद है, ईद मुबारक...
दोस्तों को इस तरह दें ईद की मुबारकबाद eid mubarak wishes for friends
रमजान की इबादतों का सिला है ईद, खुशियों और बरकतों की सौगात है ईद, आपके चेहरे पर बनी रहे मुस्कान हरदम, आपको और आपके परिवार को मुबारक हो ईद
इस तरह कहें ईद मुबारक
ईद है मोहब्बत का त्योहार, रहो हरदम अपनों के साथ, अल्लाह बरसाए रहमत अपनी, और हर ख्वाहिश हो आपकी पूरी इस बार
ईद के लिए मुबारक संदेश
"रमजान की मेहनत, दुआओं का असर, ईद का दिन खुशियों का सफर। हर गम हो दूर, हर खुशी हो पास, ईद मुबारक हो तुम्हें, दिल से खास।"
दोस्त को इस तरह मीठी की दें मुबारकबाद
यार, तुम्हारी दोस्ती के बिना हर त्योहार फीका है। अल्लाह करे हमारी ये यारी हमेशा ऐसे ही महकती रहे।
ईद मुबारक दोस्त
मीठी ईद पर ऐसे दें मुबारकबाद
गुलों की खुशबू, अपनों का प्यार, खुशियों की सौगात मिले बार-बार, दुआ करते हैं अल्लाह से यही बार-बार, आपको हर बार मिले ईद का त्योहार
इस तरह कहें ईद मुबारक
दुआ है कि आपकी हर मुराद पूरी हो जाए,
अंधेरी राहों में भी आपको मंजिल मिल जाए,
ईद का ये नूर आपकी जिंदगी को रौशन कर जाए।
ईद मुबारक जिगरी
ईद मुबारक 2026
रमजान के बाद आई है ईद, खुशियां ही खुशियां लाई है ईद, रहमतों की सौगात है ईद, सभी को दिल से मुबारक हो ईद
ईद के लिए प्यारे संदेश
खुशियां आपके कदम चूमें और कामयाबी आपके पास हो,
रिश्तों में हमेशा वैसी ही मिठास हो,
जैसी इस ईद के शीर-खुरमे की बात हो।
ईद मुबारक मेरे यार!
ईद के लिए मुबारक संदेश Eid Mubarak wishes 2026
सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद!
ईद के लिए प्यारी लाइनें Eid 2026 wishes quotes
"आज मिलें, मिलते-जुलते हर रिश्ते, दिल में बसाए मोहब्बत की खुशबू की बारिश। रंग-बिरंगे कपड़े, मिठाइयां सी सेवइयां, हर चेहरे पर चमक, हर आंख में कहानियां। ईद है मिलन, ईद है प्यार, ईद है रब के सबसे प्यारे तोहफे।"
ईद मुबारक 2026
चांद की चांदनी, खुशियों की बहार, खुशहाल हो आपका हर एक परिवार, आपके घर में रहे सदा बरकत और प्यार. ईद मुबारक!
ईद के लिए मुबारक संदेश Eid 2026 wish
चांद की चांदनी, खुशियों की बहार, खुशहाल हो आपका हर एक परिवार, आपके घर में रहे सदा बरकत और प्यार।
ईद मुबारक 2026 मेरे दोस्त
दोस्तों को इस तरह दें ईद की मुबारकबाद eid mubarak wishes for friends
ईद का दिन आया है, खुशियां साथ लाया है, खुदा की रहमतों का पैगाम लाया है, दुआ है हमारी इस ईद पर, आपकी हर तमन्ना पूरी हो जाए. ईद मुबारक!
ईद मुबारक शायरी दो लाइन
न कोई रंज हो, न कोई गिला हो,
आपका हर दिन ईद जैसा खिला हो।
हर ख्वाब आपका हकीकत बन जाए,
ईद का ये दिन आपको खुशियों से भर जाए।
Eid ki mubarakbad wishes
ईद आई है खुशियां लाई है,
दिलों को करीब लाने का पैगाम लाई है,
रिश्तों में प्यार और बढ़ जाए,
यही दुआ हम लाए हैं।
ईद के लिए मैसेज
इबादत से दिल को आबाद करना, गुनाहों को दिल से आजाद करना, हमारी बस इतनी गुजारिश है, हमें भी दुआओं में याद करना, ईद मुबारक
ईद के लिए मुबारक संदेश Eid Mubarak wishes 2026
तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए, मुकद्दर आपका रौशन हो जाए, आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए, ईद मुबारक
दोस्तों को भेजने के लिए ईद के संदेश
ईद का त्योहार आया है, खुशियां संग लाया है, खुदा ने दुनिया को महकाया है, आप सभी को दिल से ईद मुबारक 2026
ईद पर करीबियों को भेजने के लिए मुबारक संदेश
हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा, मिले हर कदम पर रज़ा-ए-खुदा, फना हो लब्ज़-ए-गम यही है दुआ, बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा, ईद मुबारक
ईद के लिए मैसेज
मिठाइयों की मिठास, चांद की रौशनी, ईद की नमाज और अपनों का साथ, बस यही है ईद का असली एहसास! ईद मुबारक!
ईद मुबारक शायरी दो लाइन
ईद आई है खुशियां लाई है,
दिलों को करीब लाने का पैगाम लाई है,
रिश्तों में प्यार और बढ़ जाए,
यही दुआ हम लाए हैं।
ईद के लिए संदेश Eid shayari 2 line
जिस तरफ़ तू है उधर होंगी सभी की नज़रें ईद के चांद का दीदार बहाना ही सही- अमजद इस्लाम अमजद
मीठी ईद पर ऐसे दें मुबारकबाद
आज ईद का दिन है, गले लग जाओ, मिलकर खुशियां मनाओ, दिल से मुस्कुराओ, खुदा से दुआ है कि हर ईद यूं ही मुस्कुराते रहो ईद मुबारक मेरे भाई
ईद पर करीबियों को भेजने के लिए मुबारक संदेश
ईद का ये खास दिन, मुबारक हो आपको, खुशियों से भरी जिंदगी मिले आपको, कभी कोई ग़म ना आए करीब, ऐसी दुआ करते हैं आपके लिए
ईद के लिए संदेश Happy eid 2026 wishes
हम ने तुझे देखा नहीं क्या ईद मनाएं जिस ने तुझे देखा हो उसे ईद मुबारक- लियाक़त अली आसिम
2026 eid mubarak wishes
तुझ को मेरी न मुझे तेरी ख़बर जाएगी ईद अब के भी दबे पांव गुज़र जाएगी- ज़फ़र इक़बाल
करीबियों को ऐसे कहें ईद मुबारक
ईद का दिन है गले आज तो मिल ले ज़ालिम रस्म-ए-दुनिया भी है मौक़ा भी है दस्तूर भी है- क़मर बदायुनी
