Happy April Fools Day 2025 Wishes: हंसने-हंसाने, सरप्राइज देने और चौंकने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि आज यानी बुधवार को 1 अप्रैल है। पूरी दुनिया में 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को हंसाने और पागल बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। रोजमर्रा की भागदौड़ और टेंशन से यह दिन थोड़ी बहुत ही सही लेकिन राहत दिलाता है। अगर आपके भी बहुत सारे दोस्त हैं तो उन्हें इस दिन मैसेज भेजकर यह दिन विश करना न भूलें।

हां, लेकिन संदेश सिंपल नहीं होने चाहिए। इस बार उनको कुछ ऐसे मैसेज भेजें जिन्हें देखकर वो कुछ देर ही सही लेकिन चौंक जाए और दिमाग लगाने पर मजबूर हो जाए। मैसेज के लास्ट में उन्हें अप्रैल फूल डे विश करें। साथ ही सोशल मीडिया पर आप दोस्तों के साथ प्यारी-प्यारी फोटोज को भी मजेदार लाइनों के साथ शेयर कर सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को ताजा करने और उनके में कुछ मजेदार किस्सों को भी आप इस दिन शेयर कर सकते हैं।

अप्रैल फूल डे पर दोस्तों को भेजने के लिए जरा हटके मैसेज

तुम्हारे लिए एक सरप्राइज गिफ्ट भेजा है…
आंखें बंद करो…
3…2…1…
खोलो!
गिफ्ट था – “अप्रैल फूल”

अभी-अभी पता चला है कि तुम्हें आज पार्टी देनी है…
लोकेशन भेजो जल्दी!
ओह सॉरी, आज तो 1 अप्रैल है

एक पागल था,
बिल्कुल पागल था,
एकदम पागल था,
पागलों का पागल था,
लेकिन घबराओ नहीं,
आपके सामने कुछ भी नहीं था…

हैप्पी बर्थडे… अरे नहीं, सॉरी, हैप्पी अप्रैल फूल

आज तुम्हारे नाम का अवॉर्ड घोषित हुआ है —
“सबसे भोला दोस्त 2026”
कलेक्ट कर लो…
अप्रैल फूल!

तुम्हारे फोन में वायरस आ गया है।
जल्दी से मुझे 500 रुपये भेजो, मैं ठीक कर दूंगा…
मजाक कर रहा/रही हूं — अप्रैल फूल!

छोटे, फनी और हल्के-फुल्के अप्रैल फूल डे लाइन्स

आज के दिन जो भी सीरियस हो जाए… समझ लेना वही असली अप्रैल फूल है

दिल पर मत लेना… आज मजाक फ्री में मिलेगा

आज का दिन है दिल छोटा न करने का… क्योंकि मजाक बड़ा होने वाला है

मैं आज बहुत सीरियस हूं…(इतना कि खुद पर भी भरोसा नहीं)