Gud imli chutney recipe: दही-भल्ला, दही वड़ा, पापड़ी चाट, सेव पूरी-भेल पूरी में जब इमली और गुड़ से बनाएं खट्टी-मीठी चटनी मिलाई जाती है तो उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा समोसे, पकौड़े और कचौड़ी के साथ भी इसे सर्व किया जा सकता है। होली पर बनने वाले कई तरह के पकवानों के साथ अगर आप भी यह चटनी परोसना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
गुड़-इमली की चटनी बनाने का आसान तरीका
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
100 ग्राम ड्राई इमली
आवश्यक्तानुसार गुड़
3 चम्मच खरबूजे का बीज
चटनी बनाने के लिए एक पैन में 2 कप पानी हल्का गुनगुना करें और इमली को 30 मिनट में भिगोकर रख दें। इसके बाद इमली को हाथ से मसल कर और गुठली निकाल दें। इमली में पल्प और पानी को मिक्स कर के स्ट्रेन कर लें। फिर पैन गर्म करें गुड़ डालें इमली पल्प पानी डाल कर 4 तो 5 मिनट तक कुक करें। लास्ट में खरबूज के बीज डालें ले। चटनी तैयार है।
दूसरा तरीका
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
इमली – 1 कप
गुड़ – ½ कप (कसा हुआ)
पानी – 1 कप
जीरा – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
हींग – 1 चुटकी
चीनी (यदि आवश्यक हो) – 1-2 चम्मच
गुड़ और इमली की चटनी बनाने की विधि
इमली की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले इमली करीब 20 के लिए गर्म पानी में भिगो दें। इसके बाद इमली का गूदा निकाल लें। फिर आपको गुड़ और पानी का मिश्रण तैयार करना है। इसके लिए एक पैन में गुड़ और 1 कप पानी डालें। उसे धीमी आंच पर उबालें। इसमें गुड़ डालें और उसे घुलने दें। अब गुड़-पानी के मिश्रण में इमली का गूदा डालें। फिर जीरा, नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब आपको चटनी के गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाना है। चटनी को आप गाढ़ा या पतला अपने हिसाब से कर सकते हैं। अगर आपको चटनी में थोड़ी ज्यादा मिठास चाहिए तो आप इसमें चीनी भी डाल सकते हैं।
