Vegetable Plants to Grow in Pot: आजकल लोग घरों में ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। क्योंकि बाजारों में मिलने वाली केमिकल युक्त सब्जियां सेहत और स्वाद दोनों में अच्छी नहीं होती हैं। ऐसे में जिन लोगों के घर पर ज्यादा जगह नहीं है, वे बालकनी, छत या खिड़की के पास गमले में ही सब्जियां उगा सकते हैं। गमले में सब्जियां उगाना न सिर्फ आसान होता है बल्कि रोजमर्रा में भी ताजी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन पौधों को घर पर लगाने के लिए सही देखभाल, धूप, मिट्टी और खाद की जरूरत होती है। अगर आप भी घर पर छोटा किचन गार्डन तैयार करना चाहते हैं तो कुछ सब्जियों को गमलों में उगा सकते हैं।

हरी मिर्च

गर्मियों में ताजा हरी मिर्च खाना है तो गमले में इन्हें लगाया जा सकता है। इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। मिट्टी में नमी के साथ इन पौधों को पर्याप्त धूप की जरूरत होती है। कुछ ही समय में यह पौधा अच्छे से बढ़ सकता है।

टमाटर

टमाटर को गमले में आसानी से उगाया जा सकता है जो सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है। इसके लिए आप ऐसा गमला चुनें जिसमें जल निकासी की व्यवस्था हो। टमाटर के पौधे को रोजाना धूप चाहिए, ऐसे में इस पौधे को सही जगह पर रखें जहां धूप आती हो।

बैंगन

बैंगन का पौधा बड़े गमले में लगाया जा सकता है जिसे आप बालकनी या छत पर रख सकते हैं। इन पौधों को धूप और नियमित पानी की जरूरत होती है। सही देखभाल से इन्हें गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है। इस पौधे को ऐसी जगह रखें जो खुली हो।

हरा धनिया

गर्मियों के समय धनिया बहुत महंगा हो जाता है। ऐसे में इसे आप गमले में लगा सकते हैं। इसका इस्तेमाल लगभग हर सब्जी में किया जाता है जिससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है। इसके बीज को गमले में डालकर हल्की मिट्टी से ढक दें। नियमित रूप से पानी देने पर कुछ ही दिनों में हरी पत्तियां निकलना शुरू हो जाएंगी।

पालक

पालक को गमले में आसानी से उगाया जा सकता है। इसके लिए आप चौड़े गमले का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पौधे को लगाने के लिए मिट्टी को नरम रखें और तेज धूप से पौधों को दूर रखें। समय-समय पर इसे पानी देते रहें जिससे ये सूखें न।

गर्मियों के समय पौधों को खास देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप इन सब्जियों के पौधे लगाना चाहते हैं तो सही देखरेख, पानी और धूप मददगार साबित हो सकते हैं। गमले में देसी खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं जो पौधों के विकास में मदद कर सकता है।