Good Friday 2019 Date: जानिए क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे और क्या है इसका महत्व
Good Friday 2019 Date: इस पर्व के दौरान लोग साकाहारी खाना खाते हैं। चर्च और घरों से सजावट के सामान हटा दिए जाते हैं या फिर उन्हें कपड़े से ढक दिया जाता है।

Good Friday 2019 Date: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ईसा मसीह ने मानवता को बचाने के लिए अपने प्राण का बलिदान दिया था। इस दिन ईसाई धर्म के लोग गिरजाघर जाकर प्रभु यीशु को याद करते हैं। ईसा मसीह की याद में इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। ईसाई धर्म के लोग इस दिन गिरजाघर जाते हैं और भगवान यीशु के सामने प्रार्थना करते हैं। हर साल गुड फ्राइडे अप्रैल या मई में मनाया जाता है। इस साल गुड फ्राइडे 19 अप्रैल को है।
गुड फ्राइडे क्या है?
गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राइ़डे और ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन ईसा मसीह को क्रॉस पर लटका दिया गया था। लेकिन फिर भी ईसा मसीह ने उन सभी के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि इन्हें पता नहीं है कि ये लोग क्या कर रहे हैं तो इसलिए उन्हें माफ कर देना भगवान। जिस दिन ईसा मसीह को क्रॉस पर लटकाया गया था उस दिन फ्राइडे था, जिसे बाद में गुड फ्राइडे के नाम से जाना गया।
ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे की तैयारी महीनों पहले से शुरू कर देते हैं। इस दिन ईसा मसीह के भक्त उनके लिए प्रार्थना करते हैं और उपवास भी रखते हैं। इस पर्व के दौरान लोग साकाहारी खाना खाते हैं। चर्च और घरों से सजावट के सामान हटा दिए जाते हैं या फिर उन्हें कपड़े से ढक दिया जाता है। ईसाई धर्म के लोग चर्च में इकट्ठा होते हैं और ईसा मसीह को याद करते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि ईसा मसीह घूम-घूमकर लोगों को मानवता और शांति का संदेश देते हैं। उन्होंने धर्म गुरुओं को कि बातों को अंधविश्वास कहना शुरू कर दिया था और लोगों को भी यह बताना शुरू कर दिया था कि उनकी बातें सत्य नहीं होती है। इस बात को जानने के बाद धर्मगुरुओं ने रोम के शासकों को यीशु के खिलाफ भड़का दिया था और उनलोगों ने गुस्से में आकर ईसा मसीह को क्रॉस पर लटका दिया।