घर में बालकनी वह हिस्सा है, जहां आप सुबह के वक्त ताजी हवा का आनंद लेते हैं या शाम के समय बैठकर कुछ देर सुकून के पल बिताते हैं। बालकनी में बैठकर सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा देखना मन को शांति देता है। इसके साथ ही यहां लोग योग, मेडिटेशन और हल्की एक्सरसाइज भी करना पसंद करते हैं। ऐसे में बालकनी का आकर्षक और व्यवस्थित होना जरूरी है। इसकी खूबसूरती बढ़ाने में रेलिंग की डिजाइन भी अहम भूमिका निभाती है। सही और मजबूत रेलिंग पूरे घर को स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देती है। ऐसे में अगर आप अपनी बालकनी को नया और आकर्षक लुक देना चाहते हैं, तो मॉडर्न इंडियन घरों के लिए ये शानदार बालकनी रेलिंग डिजाइन लगवा सकते हैं।
1- कांच की रेलिंग
आधुनिक अपर्टामेंट्स में कांच की रेलिंग काफी लोकप्रिय हैं। ये आपकी बालकनी को मॉडर्न, स्टाइलिश और खुला लुक देती है। कांच की रेलिंग बालकनी को अधिक विशाल और आकर्षक दिखाती है, साथ ही बाहर के खूबसूरत नजारों का भी आनंद बिना किसी रुकावट के उठाया जा सकता है। टफेंड या लैमिनेटेड ग्लास की रेलिंग लगवा सकते हैं, जो काफी मजबूत होती हैं।
2- लकड़ी की रेलिंग
बालकनी को थोड़ा मॉडर्न और प्रीमियम लुक देना है तो लकड़ी की रेलिंग लगवा सकते हैं। इसकी खूबसूरत बनावट और प्राकृतिक रंग घर के बाहरी हिस्से को क्लासिक और एलीगेंट लुक देता है। आप अपनी पसंद के अनुसार साधारण, नक्काशीदार या मॉडर्न पैटर्न में लकड़ी की रेलिंग बना सकते हैं।
3- लेजर कट मेटल रेलिंग डिजाइन
बालकनी को आकर्षक लुक देने के लिए आप लेजर कट मेटल रेलिंग लगवा सकते हैं। इस तरह की रेलिंग में धातु की शीट पर लेजर तकनीक की मदद से शानदार पैटर्न, ज्यामितीय डिजाइन, फ्लोरल मोटिफ या कस्टम आर्टवर्क तैयार किए जाते हैं, जो बालकनी को एक अलग पहचान देते हैं। आधुनिक घरों, अपार्टमेंट्स और विला में ये डिजाइन खूब पसंद की जाती है।
4- घुमावदार रेलिंग
आप अपनी बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए लोहे की घुमावदार रेलिंग लगवा सकते हैं। लोहे की रेलिंग में साधारण से लेकर घुमावदार और सजावटी डिजाइन आसानी से बनवाए जा सकते हैं, जिससे यह काफी आकर्षक लगते हैं।
5- मिक्स्ड मटेरियल वाली रेलिंग
बालकनी को यूनिक और प्रीमियम लुक देने के लिए मिक्स्ड सामग्री वाली रेलिंग बनवा सकते हैं। दरअसल, इस डिजाइन में कांच, स्टील, लकड़ी या एल्युमिनियम जैसी दो या अधिक सामग्रियों को मिलाया जाता है, जिससे रेलिंग आकर्षक और आधुनिक दिखाई देती है। इसके अलावा आप इसे अपने अनुसार सजावट के लिए कस्टमाइज करवा सकते हैं।
6- प्लांटर रेलिंग
बहुत से लोगों का शौक होता है कि वह अपनी बालकनी में एक मिनी गार्डन बनाएं। लेकिन कई बार कम जगह के चलते बालकनी अव्यवस्थित नजर आने लगती है। ऐसे में आप प्लांटर रेलिंग लगवा सकते हैं। इस रेलिंग में गमले रखने या बिल्ट-इन प्लांटर्स लगाने की विशेष व्यवस्था होती है, जिससे आप बालकनी में आसानी से पौधों को उगा सकते हैं।
7- केबल वायर रेलिंग
केबल वायर रेलिंग में मोटी छड़ों की जगह मजबूत स्टील के पतले तारों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे बालकनी खुला, साफ और अधिक स्पेशियस दिखाई देता है। यह डिजाइन सिंपल है लेकिन बालकनी दिखने में काफी स्टाइलिश लगती है।
बेडरूम को दें प्रीमियम और लग्जरी लुक, यहां देखें 5 शानदार टाइल्स डिजाइन
कुछ ऐसी टाइल्स हैं जो आपके पूरे बेडरूम का लुक बदल सकती हैं। यहां पर बेडरूम के लिए टाइल्स की 5 शानदार डिजाइन बताई गई है, जो कमरे को प्रीमियम और लग्जरी बनाने में मदद कर सकती हैं। यहां क्लिक कर देखें डिजाइन
