महिलाओं की अलमारी में कपड़ों की कभी कमी नहीं होती। चाहे वेस्टर्न वियर हो या एथनिक, हर स्टाइल के ढेरों कलेक्शन मौजूद रहते हैं। कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जिन्हें वे सिर्फ एक-दो बार पहनने के बाद अलमारी में किसी कोने में रख देती हैं। समय के साथ फैशन बदलता है और कपड़े ट्रेंड से बाहर होने लगते हैं, जिसके कारण या तो उन्हें फेंक दिया जाता है या फिर वे यूं ही धूल खाते रहते हैं। खस तौर पर सूट्स का कलेक्शन तो लगभग हर महिला के पास भरपूर होता है। रंग-बिरंगे, डिजाइनर और अलग-अलग फैब्रिक के। ऐसे में जब आपका कोई पसंदीदा सूट पुराना हो जाए या पहनने लायक न हो, तो उसे बेकार समझकर फेंके नहीं। क्योंकि, पुराने सूट के कपड़ों से आप घर की सजावट से लेकर रोजमर्रा की कई उपयोगी चीजें बना सकती हैं। इससे न सिर्फ आपके पुराने कपड़ों का बेहतर इसतेमाल होगा, बल्कि आपके घर को एक नया और यूनिक लुक भी मिलेगा। आइए जानते हैं पुरानी सूट के कपड़ों की मदद से क्या-क्या तैयार किया जा सकता है।
1- अलग-अलग डिजाइन के कुशन कवर
पुराने सूट के कपड़ों से आप कई तरह के खूबसूरत और यूनिक कुशन कवर बना सकती हैं, जो आपके घर की सजावट को नया लुक दे सकता है। पैचवर्क कुशन कवर, एम्ब्रॉयडरी वाले कुशन कवर, प्रिंटेड फैब्रिक से सिंपल और एलीगें कलर, फ्रिल या रफल स्टाइल में भी कुश कवर बना सकती हैं।
2- टेबल रन या टेबल मैट
पुराने सूट के कपड़ों से आप डाइनिंग टेबल के लिए बेहद सुंदर और उपयोगी टेबल रन और टेबल मैट आसानी से बना सकती है। इसके लिए सूट के किसी भी अच्छे फैब्रिक जैसे कॉटन, सिल्क या प्रिंटेड हिस्से को चुनकर उसे मनचाहे साइज में काटकर टेबल रनर तैयार कर सकती हैं। वहीं, छोटे-छोटे टुकड़ों से आप स्टाइलिश टेबल मैट बना सकती हैं, जिन्हें प्लेट और गिलास रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
3- टोट बैग/शॉपिंग बैग
पुराने सूट के कपड़ों से आप स्टाइलिश और मजबूत टोट बैग या शॉपिंग बैग आसानी से बना सकती हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बहुत काम आते हैं। इसके लिए आप सूट के मजबूत फैब्रिक जैसे कॉटन, खादी या सिल्क को काटकर बैग तैयार कर सकती हैं।
4- पोटली बैग
फेस्टिव सीजन, शादी या किसी भी खास मौके पर पोटली बैग बाजार से खरीदने के बजाए अपने पुराने सूट के कपड़ों से तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सूट के सिल्क, बनारसी या एम्ब्रॉयडरी वाले हिस्से का इस्तेमाल करके छोटा सा गोल या पाउच शेप बैग बना सकती हैं, जिसे आप गोटा-पट्टी, मिरर वर्क, मोती, लेस या जरी बॉर्डर से सजाकर आकर्षक लुक दे सकती हैं।
5- मेकअप पाउच
पुराने सूट के कपड़ों से स्टाइलिश मेकअप पाउच बनाना काफी आसान है। इसके लिए सूट के मजबूत हिस्से वाले कपड़े को काटकर पाउच तैयार कर सकती हैं। इसे थोड़ा फैंसी लुक देने के लिए लेस, एम्ब्रॉयडरी, पैचवर्क, प्रिंटेड बॉर्डर या बीड्स से सजा सकती हैं। इसमें मेकअप के सामान व्यवस्थित तरीके से रहते हैं।
6- एप्रन
रसोई में खाना बनाते समय कपड़ों पर कई बार दाग-धब्बे लग जाते हैं, ऐसे में आप अपने पुराने सूट के कपड़ों से एप्रन बना सकते हैं। इसके लिए सूट के मोटे और टिकाऊ फैब्रिक वाले हिस्से को काटकर एप्रन बनाएं।
7- किचन टॉवल
पुराने सूट से सबसे आसान काम है किचन टॉवल बनाना। इसके लिए मनचाहे साइज में सूट का कपड़ा काट लें। इस कपड़े को किनारे सी सिल दें। इसे आप बर्तन पोंछने, हाथ साफ करने से लेकर किचन की सफाई करने तक में इस्तेमाल कर सकते हैं।
8- रोटी रखने का कपड़ा
रोटी रखने के लिए टीश्यू पेपर या फॉयल पेपर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आप अपने पुराने सूट के कपड़े का इस्तेमाल रोटी रखने के लिए कर सकती हैं। इससे न सिर्फ पैसे की बचत होती है बल्कि समय-समय पर धुलने की वजह से हाइजीन भी बना रहता है।
9- डायकी/बुक कवर
अगर आपके पास कोई खास डायरी या फिर किताब है तो उसे और भी आकर्षक बनाने के लिए पुराने सूट के कपड़े से कवर तैयार कर सकती हैं। यह थोड़ा यूनिक और आकर्षक लगता है। कवर को आप सिंपल भी रख सकते हैं या फिर मोती, बटन और चीजों से सजा भी सकते हैं।
10- फोटो फ्रेम कवरिंग
पुराने सूट की मदद से आप साधारण फोटो फ्रेम को आप एक डेकोरेटिव पीस में बदल सकते हैं। इसके लिए सिल्क, एम्ब्रॉयडरी या प्रिंटेड हिस्से को चुनकर फोटो फ्रेम के साइज के अनुसार काट लें और उसे फ्रेम के किनारों पर अच्छे से चिपका दें।
Also Read
खाली परफ्यूम की बोतलों से बनाएं होम डेकोर क्राफ्ट, यहां देखें 5 यूनिक आइडियाज
