कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि घर बिखरा और गंदा होता है और किसी रिश्तेदार या दोस्त का फोन आ जाता है कि हम आ रहे हैं। ऐसे में समझ नहीं आता है कि कम समय में कैसे घर को साफ करें और चीजों को व्यवस्थित करें। घबराकर या हड़बड़ी में कुछ करने जाते हैं तो काम करने होनी बजाय कई बढ़ जाता है। ऐसे में आपको घर को चमकाने के लिए प्लानिंग की जरूरत होती है। आइए जानें कम समय में कैसे करें सफाई।

सबसे पहले समेटे फैला हुआ सामान

अगर आपके घर में कोई आने वाला है तो सबसे पहले घर का फैला हुआ सामान समेटे। गंदे कपड़ों को लॉन्ड्री बैग में डाल दें। साफ कपड़ों को जल्दी से अलमारी में रख दें। इसके अलावा घर की बिखरी चीजों को लगाना शुरू कर दें। घर को सजाने या सेटअप करने की कोशिश न करें। इससे समय बर्बाद होगा।

वैक्यूम से करें सफाई

अगर आपके पास वैक्यूम है तो आपका काम बहुत आसान हो सकता है। इससे जल्दी-जल्दी मेट्रेस और सोफे साफ करें। इसके बाद फ्लोर को साफ कर दें। इससे आपका काफी समय बच जाएगा।

दागों को हटाने के लिए अपनाएं ये तरीका

अगर किचन, बाथरूम या घर में कहीं गंदे निशान हैं तो उसे हटाने के लिए आप विनेगर और डिटर्जेंट को घोलकर पोंछा लगाएं। इससे दाग बहुत जल्दी हट जाएंगे। साथ ही बार-बार रगड़ने में समय बर्बाद नहीं होगा।

गंदे बर्तन ऐसे करें जल्दी साफ

अगर किचन में गंदे बर्तन पड़े हैं और उसके ऊपर जिद्दी दाग है तो उसे साफ करने के तकनीक अपनाएं। इसके लिए ड्रेन होल को ब्लॉक कर दें। इसमें गर्म पानी डालें। साथ में बेकिंग सोडा और डिश लिक्विड डालकर बर्तन डाल दें। फिर बर्तनों को उसमें भिगने दें। ऐसा करने से बर्तन की गंदगी बिना मेहनत के जल्दी हट जाएगी।

इन बातों का रखें ध्यान

सफाई के दौरान सूखे कपड़े की बजाय हल्के गीले कपड़े से सफाई करने पर धूल उड़ती नहीं और बेहतर हटती है। अतिरिक्त सामान एक टोकरी में इकट्ठा कर दें। सबसे पहले विज़िबल एरिया साफ करें।