पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर भारत पर पड़ रहा है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति बाधित होने से वैश्विक सप्लाई चेन में कठिनाई होने लगी हैं। इसका असर असर भारत में LPG पर दिखने लगा है। लोगों को गैस खत्म होने और दोबारा भरा सिलेंडर न मिलने का डर सकता है। ऐसे में लोग ऐसे ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं जिनसे कम गैस खपत में खाने की व्यवस्था की जा सके।

सुबह नाश्ते बनाने से लेकर रात की डिनर तक को तैयार करने की जरूरत होती है। लेकिन आप बिना गैस जलाए ही सुबह नाश्ते में 15 चीजें बड़े आराम से बना सकते हैं। गैस की किल्लत होने पर ये रेसिपी आपके काम आ सकती हैं। ये डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हैं। साथ ही इन्हें बनाने में आपको गैस ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कम समय में ही आप अपने और परिवार के लिए नाश्ता तैयार कर पाएंगी।

सुबह नाश्ते में बिना गैस का इस्तेमाल करे बनाएं ये चीजें

1- फ्रूट सलाद

Award Banner

2- ओट्स दही बाउल

3- स्प्राउट्स सलाद

4- पीनट बटर ब्रेड

5- दही पोहा (भिगोया हुआ)

6- चिया सीड्स पुडिंग

7- म्यूसली विद मिल्क

8- बनाना पीनट बटर रोल

9- कॉर्न सलाद

10- खीरा-टमाटर सैंडविच

11- ड्राई फ्रूट्स और योगर्ट बाउल

12- एप्पल पीनट बटर स्लाइस

13- भीगा हुआ चना सलाद

14- स्मूदी बाउल

15- पीनट चाट

बिना गैस जलाएं नाश्ते में बनाएं दही सैंडविच

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

दही की स्टफिंग के लिए जरूरी चीजें

गाढ़ा दही – 1 कप
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
खीरा – 1/2 कप बारीक कटा हुआ
कद्दूकस की हुई गाजर – 1/2 कप
शिमला मिर्च – 1/2 कप बारीक कटी हुई
प्याज – 1 कटा हुआ
पत्ता गोभी – 1 कप जूलियन कट
हरा धनिया – एक मुट्ठी

मिक्स वेज कोल्ड सैंडविच बनाने के लिए जरूरी चीजें

ब्रेड स्लाइस – 2
हरी चटनी – आवश्यकतानुसार
काली मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच

दही की स्टफिंग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

सबसे पहले एक कटोरी में गाढ़ा दही लें। इसे अच्छी तरह फेंट लें। फिर आपको इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, खीरा, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, पत्ता गोभी और हरा धनिया डालना है। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

मिक्स वेज कोल्ड सैंडविच तैयार करने के लिए:

इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस लें। आपको दोनों स्लाइस पर हरी चटनी लगानी। इसके बाद एक स्लाइस पर तैयार दही वाला मिश्रण लगाएं। फिर काली मिर्च पाउडर छिड़कें। अब इसे दूसरे स्लाइस से ढक दें। फिर इसे काटकर सर्विंग प्लेट में निकाल लें।

यहां देखिए वीडियो