होली के बाद मौसम बदल गया है। तेज धूप निकलने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। कुछ ही दिनों में चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करना शुरू कर देगी। ऐसे में स्किन को सनबर्न से बचाने के लिए आपको कुछ बातें पता होनी चाहिए। स्किन की सही तरीके से देखभाल करके आप सनबर्न से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। खासतौर पर जो लोग ज्यादा समय तक धूप में रहते हैं, उन्हें ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
धूप से होने वाले नुकसान
बहुत ज्यादा देर तक धूप में रहने की वजह से सूर्य की पराबैंगनी (यूवी) किरणें जब त्वचा में प्रवेश करती हैं और कोशिकाओं में परिवर्तन लाती हैं। पराबैंगनी किरणें दो प्रकार की होती हैं। एक यूवीए और दूसरी यूवीबी। यूवीए किरणें त्वचा में गहराई तक प्रवेश करती हैं, जिससे झुर्रियां और उम्र के धब्बे जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ज्यादा धूप के संपर्क में आने से काले धब्बे और असमान त्वचा का रंग हो सकती है।
सनबर्न से बचने के लिए करें ये काम
रोजाना अच्छी सनस्क्रीन लगाएं
सनबर्न से बचने के लिए आपको रोजाना अच्छी सनस्क्रीन लगानी चाहिए। यह हानिकारक यूवी किरणों से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए कम से कम 30 एसपीएफ वाला ब्रॉड ही खऱीदना चाहिए। पसीना आने पर या धूप में बार-बार निकलते समय इसे आप 2 घंटे में दोबारा लगा सकते हैं।
कपड़ों पर दें ध्यान
कपड़े धूप से सुरक्षा की एक एक्ट्रा लेयर देता है। धूप में जाने से पहले लंबी बाजू की कमीज, चौड़ी किनारी वाली टोपियां और यूवी सुरक्षा वाले धूप के चश्मे आपके लिए सबसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
हाइड्रेटेड रहें
सनबर्न से स्किन को तो नुकसान होता ही है, साथ में शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रहने के लिए सही मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे आपकी त्वचा को धूप के संपर्क से उबरने में मदद मिल सकती है। उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- चेहरे पर फेशियल वैक्सिंग कराने के नुकसान, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्यों नहीं करना चाहिए | Facial Waxing Side Effects
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। यह जानकारी पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
