हर किसी के पास कोई न कोई ऐसी आउटफिट जरूरी होती है, जिसे वह बार-बार पहनना पसंद करती हैं। ब्लैक टी-शर्ट भी उनमें से एक है। आरामदायक, स्टाइलिश और क्लासी लुक के लिए अक्सर लोग इसे पहनते हैं। किसी भी तरह के फंक्शन में इसे आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसे एक या दो नहीं बल्कि फॉर्मल से लेकर पार्टी लुक तक, 4 अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है।

ब्लैक टी-शर्ट एक बेसिक आउटफिट है जिसे हर कोई अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाता है। इसे हम कई तरह से स्टाइल करके पहन सकते हैं। इससे आप ऑफिस के लिए फॉर्मल लुक से लेकर पार्टी या डेट नाइट लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। अगर आप अपने लुक में थोड़ा बदलाव करना चाहती हैं, तो सिंपल ब्लैक टी-शर्ट को यहां बताए गए तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं।

ऑफिस लुक

ऑफिस लुक के लिए ज्यादातर महिलाएं शर्ट और पेंट लुक को चुनती हैं। हालांकि आप ब्लैक टी-शर्ट से भी प्रोफेशनल और एलिगेंट लुक क्रिएट कर सकती हैं। ब्लैक टी-शर्ट को बेज कलर के हाई वेस्ट ट्राउजर या पेंट के साथ पेयर किया जा सकता है। यह आउटफिट सिंपल, क्लासी और प्रोफेशनल लुक दे सकता है। इसके साथ स्नीकर्स, हूप ईयररिंग्स और बालों को हल्का कर्ल कर सकती हैं।

कॉलेज लुक

रोजाना कॉलेज जाने वाली लड़कियों के वार्डरोब में ब्लैक टी-शर्ट जरूर होती है। जिसे स्टाइल करके कंफर्टेबल और ट्रेंडी लुक क्रिएट किया जा सकता है। इसके लिए ब्लैक टी-शर्ट को ब्लू वाइड लेग जींस के साथ पेयर करें। साथ ही लुक को कंप्लीट करने के लिए टोट बैग, पर्ल ईयररिंग्स, वॉच और ब्रेसलेट को स्टाइल कर सकती हैं। कॉलेज के लिए इस तरह के लुक बहुत ही स्टाइलिश लगते हैं।

पार्टी लुक

पार्टी और डेट नाइट के लिए भी ब्लैक टी-शर्ट बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसे आप ब्लैक सैटिन मिडी स्कर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। यह आउटफिट स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देती है। इसके साथ ब्लॉक हील्स, फैंसी ब्रेसलेट, रिंग्स और छोटे पेंडेंट नेकलेस भी पेयर कर सकती हैं। अगर आपको पार्टी या डेट नाइट के लिए आउटफिट समझ नहीं आ रही है, तो इस तरह का सिंपल और ग्रेसफुल लुक क्रिएट कर सकती हैं।

डेट या नाइट आउट कैजुअल लुक

ब्लैक टी-शर्ट को डार्क स्ट्रेट फिट जींस के साथ स्टाइल किया जा सकता है। यह कैजुअल लुक के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए डेनिम जैकेट स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही स्टड ईयररिंग्स, स्नीकर्स और ब्रेसलेट के साथ इस लुक को पूरा करें। इसके अलावा वेवी हेयर स्टाइल कर सकती हैं, जो काफी सुंदर लग सकता है।