Modern Ceiling Designs: घर को लग्जरी, मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने के लिए सिर्फ फर्नीचर, लाइटिंग, टेक्सटाइल और डेकोरेटिव आइटम्स ही नहीं बल्कि कई छोटी-बड़ी चीजें भी महत्व रखती हैं। जिसमें सीलिंग यानी छत भी अहम भूमिका निभाती है। आजकल घर बनवाते समय सीलिंग के डिजाइन पर भी काफी ध्यान दिया जाता है। पहले के समय में ज्यादातर घरों की छत को प्लेन रखा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आकर्षक सीलिंग डिजाइन घर का लुक बदलने में मदद करते हैं।
अगर आप घर की सीलिंग या छत के लिए मॉडर्न और आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं। आजकल सीलिंग के लिए आधुनिक डिजाइन ट्रेंड में हैं, जिन्हें लिविंग रूम, बेडरूम या हॉल के लिए चुना जा सकता है।
ट्रे सीलिंग डिजाइन
आजकल ज्यादातर लोग अपने घर के कमरों को लग्जरी लुक देने के लिए इस तरह के सीलिंग डिजाइन करवाना पसंद करते हैं। मॉडर्न इंटीरियर के साथ इस तरह के डिजाइन बहुत ही शानदार लुक देते हैं। इस सीलिंग पर एलईडी लाइटिंग डेकोर और बड़े झूमर कमरे को स्टाइलिश और एलिगेंट लुक दे सकते हैं। बेडरूम, लिविंग रूम और डाइनिंग रूम के लिए इस तरह के सीलिंग डिजाइन बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

वुडन सीलिंग डिजाइन
कमरे को मॉडर्न और नेचुरल लुक देना चाहते हैं, तो इस तरह के वुडन स्लैट सीलिंग डिजाइन को चुन सकते हैं। यह घर में मिनिमल डेकोर के साथ बहुत खूबसूरत लग सकता है। इस डिजाइन को आप लिविंग रूम, बेडरूम और स्टडी रूम के लिए चुन सकते हैं।

कर्व्ड सीलिंग डिजाइन
अगर आप घर का लुक सॉफ्ट और एलिगेंट चाहते हैं, तो कर्व्ड सीलिंग डिजाइन बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इससे कमरा बड़ा लग सकता है। घर को मॉडर्न और यूनिक टच देने के लिए चुन सकते हैं। बेडरूम, लिविंग रूम और लग्जरी घर के लिए इस डिजाइन को चुन सकते हैं।

सिंपल फॉल्स सीलिंग डिजाइन
लिविंग रूम, बेडरूम और कॉमन जगहों के लिए इस तरह की सीलिंग अच्छा विकल्प हो सकती हैं। यह घर को साफ और मिनिमल लुक दे सकती हैं। इस तरह की सीलिंग डिजाइन से कमरे की वायरिंग और डक्ट को छिपाने में मदद मिल सकती है। किसी भी कमरे के लिए इस तरह सीलिंग अच्छा लुक दे सकती है।

स्टाइलिश सीलिंग डिजाइन
अगर आपका घर बड़ा है और आप कुछ यूनिक सीलिंग खोज रहे हैं, तो इस तरह के डिजाइन से आइडिया लिया जा सकता है। बड़े लिविंग रूम या हॉल के लिए इस तरह के डिजाइन को बनवाया जा सकता है। यह घर को लग्जरी और मॉडर्न लुक देने में मदद कर सकते हैं। इसे बेडरूम की सीलिंग के लिए भी चुना जा सकता है।

कॉफर्ड सीलिंग डिजाइन
कॉफर का अर्थ होता है धंसा हुआ हिस्सा। इस डिजाइन की छत की सतह पर पट्टियों की मदद से चौकोर या ग्रिड पैटर्न बनाए जाते हैं। यह कमरे को थ्री डी, प्रीमियम और लग्जरी लुक देने के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इससे लिविंग रूम की छत के लिए आइडिया लिया जा सकता है। यह कमरे में टेक्सचर जोड़ता है, जिससे घर आकर्षक और स्टाइलिश नजर आ सकता है।

