हर लड़की को हाई हील्स या सैंडल जरूर आकर्षित करती हैं। खासतौर पर हाई हील्स लड़कियों के लिए फैशन स्टेटमेंट होता है। यह महिलाओं में आत्मविश्वास और ग्रेसफुल मूवमेंट को बढ़ाने का काम करती है। हर लड़की के पास कई तरह के फुटवियर होते हैं। अगर आप भी इस तरह के फुटवियर पहनने का शौक रखती हैं तो उनकी केयर करने के तरीकों के बारे में भी आपको पता होना चाहिए। अगर आपको हील्स या सैंडल गंदे या पुराने हो जाएं तो क्या करें। इन्हें फेंकने की बजाय आप कुछ टिप्स अपनाकर इन्हें नए की तरह चमका सकती हैं।

सबसे पहले करें ये काम

हील्स, सैंडल या किसी भी फुटवियर को नए की तरह चमकाने के लिए सबसे पहले एक कपड़ा लेकर उसे गीला करें। इससे सैंडल को अच्छी तरह से साफ कर लें। स्ट्रैप हैं तो उन्हें खोलकर सफाई करें। अंदर-बाहर दोनों जगह साफ करें।

साबुन और गुनगुने पानी से सफाई

सैंडल ज्यादा गंदे हो रहे हैं तो एक कटोरी में गुनगुना पानी लें। उसमें माइल्ड लिक्विड सोप या डिश वॉश मिलाएं। इसके बार किसी पुराने ब्रश से धीरे-धीरे सैंडल को क्लीन करें। साफ कपड़े से पोंछकर सुखाएं।

लेदर सैंडल को ऐसे करें साफ

लेदर सैंडल पर सीधे पानी का इस्तेमाल न करें। पहले धूल हटाएं फिर लेदर कंडीशनर या हल्का मॉइस्चराइजर (बहुत कम मात्रा) लगाकर पॉलिश करें। ऐसा करने से उसकी चमक वापस आ जाएगी।

बेकिंग सोडा से दाग हटाएं

अगर आपके सैंडल पर कोई दाग लग गया है तो उसे बेकिंग सोडा से साफ कर सकती हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा में हल्का पानी मिलाएं। दाग वाली जगह पर लगाएं। फिर ब्रश से साफ करें। बाद में सूखे कपड़े से पोंछ दें।

सफेद सोल के लिए करें ये काम

सैंडल का सोल अगर सफेद है तो उसे साफ करने के लिए नॉन-जेल व्हाइट टूथपेस्ट लगाएं। सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथ से रगड़ें। गीले कपड़े से साफ करें। इन तरीकों को अपनाकर आप सैंडल को नए की तरह चमका सकते हैं।