चाहिए जैकलीन फर्नांडीज की तरह टोन्ड और मजबूत थाईज़ तो फॉलो करनी होगी उनकी ये एक्सरसाइज
आप भी जैकलीन की तरह स्क्वैट्स को अपने व्यायाम में शामिल करें और फिट रहें।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की खूबसूरत और फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेसेस में से हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के मामले में भी फैंस का दिल जीतती हैं। जैकलीन अकसर अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके फिजिक और फिटनेस लेवल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जैकलीन अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और कड़ी मेहनत करती हैं। थाईज़ को टोन्ड और मजबूत रखने के लिए खास तरह की एक्सरसाइज करती हैं। आइए जानते हैं जैकलीन फर्नांडीज का वर्कआउट प्लान, जो आप भी अपना सकते हैं।
स्क्वैट्स: स्क्वैट्स ऐसा वर्कआउट है जिसके जरिए आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकते हैं। इससे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं। स्क्वैट्स से पैरों की चर्बी आसानी से घटाई जा सकती है। डीप स्क्वैट्स को जांघों या हिप्स की चर्बी कम करने के लिए यह बेहतरीन व्यायाम माना जाता है। आप भी जैकलीन की तरह स्क्वैट्स को अपने व्यायाम में शामिल करें और फिट रहें।
लंग्स: लंग्स से पैरों में होने वाले खिंचाव से आराम मिलता है और इससे लोअर बॉडी में फैट भी बर्न होता है। इसके अलावा इससे पैर की मांसपेशियों को भी टोन मिलता है।
लेग प्रेस: लेग प्रेस प्रेस से चयापचय में वृद्धि करने में मदद मिलेगी। हर सेट के साथ कम वजन जोड़ना वजन घटाने के लिए प्रभावी है। यह पैरों से फैट कम करने का सबसे अच्छा तरीका है।
पोल डांस: पोल डांस दिल के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। नियमित पोल डांस करने से एक घंटे में 200 से 450 कैलोरी बर्न होती है। इस तरह यह वजन कम करने में भी मददगार होता है। यह एक मनोरंजक व्यायाम है जिसे करने से आपका तनाव भी दूर होता है। इससे हाथों और पैरों की गतिविधियां बढ़ती हैं। पोल डांस करने से मसल्स सही शेप में आते हैं और मजबूत भी बनते हैं। इससे पैर और पीठ के साथ-साथ शरीर के कई हिस्सों को लचीला बनाने में मदद मिलती है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App