Natural Makeup Remover: मेकअप को सही तरीके से चेहरे से न हटाने पर स्किन रूखी, बेजान हो सकती है। इतना ही नहीं मेकअप अगर न हटाया जाए तो मुहांसे, ब्लैकहेड्स, रोमछिद्रों का बंद होना, जलन, लालिमा जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। इससे स्किन प्रॉब्लम ज्यादा होने की संभावना रहती है। मेकअप लड़कियों और महिलाओं की डेली लाइफ का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। इसे यूज करने के बाद हटाना भी बेहद जरूरी होता है। ताकि स्किन हेल्दी और सेफ रहे। यहां हम आपके लिए ऐसे 4 नेचुरल तरीके लेकर आए हैं जिन्हें आप रोजाना मेकअप हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
रोज वाटर (Rose water)
गर्मियों में मेकअप को हटाने के लिए रोज वाटर सबसे सेफ तरीका है। इसे इस्तेमाल करना न केवल बेहद आसान है बल्कि ये बिल्कुल नेचुरल होता है। मेकअप हटाने के लिए एक बाउल में गुलाब जल लें। अब इसमें रूई को भिगोकर स्किन पर हल्के हाथों से रगड़ें। गुलाब जल से मेकअप हटाने से स्किन में नमी बरकरार रहती है।
एलोवेरा जेल (Aloe vera gel)
स्किन के लिए एलोवेरा हर तरीके से फायदेमंद होता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको मेकअप रिमूव करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले हल्के हाथों से चेहरे पर एलोवेरा लगाएं। फिर स्किन की मसाज करें। इसके बाद फेस को वॉश कर लें।
कच्चा दूध (Raw milk)
गर्मियों में मेकअप हटाने के लिए आप कच्चे दूध का यूज भी कर सकते हैं। यह न केवल स्किन को पोषण देता है बल्कि स्किन से सारी गंदगी हटा देता है। कच्चे दूध से मेकअप क्लीन करने के लिए स्किन पर इसे सीधे अप्लाई करें। इसे बाद हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें। अब पानी से साफ कर लें।
खीरा (Cucumber)
मेकअप को हटाने के लिए आप खीरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए खीरे के टुकड़े को चेहरे पर रगड़ें। इसके अलावा आप इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इन नेचुरल चीजों का उपयोग कर आप आसानी से अपने मेकअप को हटा सकते हैं।
कोकोनट ऑयल (Coconut oil)
मेकअप हटाने के लिए आप कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्किन को मॉइस्चराइज करता है। साथ ही स्किन से नेचुरल तरीके से मेकअप को हटाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए कॉटन को ऑयल में भिगोएं और चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें।
