सामान्य तौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में चार से सात बार यूरिन करता है। यदि आपको बाथरूम में कई चक्कर लगाना पड़ रहा है, खास तौर पर रात में तो यह खतरनाक संकेत है। इससे डायबिटीज होने की आशंका रहती है। हो सकता है कि आपके गुर्दे (Kidneys) आपके ब्लड में अतिरिक्त शूगर को बाहर निकालने के लिए ज्यादा काम कर रहे हों। विशेषज्ञों का कहना है कि “यदि आप रात में एक से दो बार यूरिन कर रहे हैं, तो शाम 7 बजे के बाद पानी न पीएं। इसके साथ ही शाम 5 बजे के बाद कैफीनयुक्त पेय पदार्थ भी न लें।
डायबिटीज के सबसे आम शुरुआती लक्षणों में से एक है दिन या रात में अधिक बार यूरिन करना। जब आपके ब्लड में बहुत अधिक शुगर होती है, जिससे डायबिटीज होती है, तो इसको निकालने के लिए गुर्दे को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। डायबिटीज की वजह से आपके गुर्दे या मूत्राशय को भी नुकसान पहुंच सकता है। दोनों आपको अधिक पेशाब करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
जिन लोगों को यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या होती है, उन्हें भी यूरिन जल्दी-जल्दी आता है। इनके यूरिन का रंग आमतौर पर स्मेली और नॉर्मल से अलग रंग का होता है। आपके ब्लेडर और किडनी में इंफेक्शन होने पर यूरिन का रंग धुंधला-सा या खून मिला होने के कारण हल्का लाल हो सकता है। साथ ही यूरिन से तेज स्मेल आती है। इस दौरान व्यक्ति को फीवर, ठंड लगना, नोज़िया, साइड पेन या पेट के निचले हिस्से में हल्के दर्द की शिकायत हो सकती है।
यदि पानी पीने के बाद भी आपको प्यास लगती है, या आपको दिन में सामान्य से अधिक बार खाने का मन करता है। आप रोज़मर्रा की गतिविधियों को करने के लिए खुद को बहुत कमजोर पाते हैं, और थकावट महसूस करते है। या आप झुनझुनी या सुन्नता महसूस करते हैं जो जागने पर आपके पैरों में जलन जैसा महसूस होता है तो यह सब खतरनाक लक्षण हैं।
निश्चित रूप से यह जानना महत्वपूर्ण है कि क्या आपको डायबिटीज है। यह एक गंभीर स्थिति है, जो कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। आपके डॉक्टर डायबिटीज का निदान करने या इसे बाहर निकालने के लिए कई प्रकार के ब्लड टेस्ट करा सकते हैं।