हर कोई फिट, खूबसूरत और जवान दिखना चाहता है। ऐसे में आपके लुक को निखारने में आपके आउटफिट्स बहुत बड़ा रोल निभाते हैं। कपड़ों में सही कलर और स्टाइल काफी मायने रखता है। कई बार आपने नोटिस किया होगा कि कुछ कलर के कपड़े पहनकर आप स्लिम और स्मार्ट नजर आते हैं। साथ ही आपकी स्किन टोन भी निखर जाती है। शरीर का शेप भी बैलेंस नजर आता है। जी हां कुछ रंग के कपड़े बॉडी फैट को छुपाने का इल्यूजन यानी भ्रम पैदा करते हैं। इसमें आप पतले और सुंदर नजर आते हैं। आइए जानें ऐसे 5 रंगों के बारे में।

पतले और स्टाइलिश दिखने के लिए पहनें इस कलर के आउटफिट्स

ब्लैक रंग

अगर आप खुद को पतला दिखाना चाहते हैं तो आपको ब्लैक कलर के आउटफिट पहनने चाहिए। यह रंग पहनने से शरीर के एक्स्ट्रा कर्व्स और फैट को छिपाने में मदद मिलती है। इस रंग में ज्यादातर लोगों को नेचुरली स्लिम लुक मिल सकता है। साथ ही आपकी ओवरऑल पर्सनैलिटी को निखारने में भी मदद करता है।

नेवी ब्लू रंग

ऑफिस, पार्टी या फिर कैजुअल डे आउटिंग में आप नेवी ब्लू कलर के कपड़े पहन सकते हैं। इसमें न केवल आप स्लिम दिखेंगे बल्कि आपको स्टाइलिश लुक भी मिलेगा। यह अधिकांश लोगों को पॉलिश्ड और साफ-सुथरा लुक देता है। इसमें बॉडी शेप बैलेंस दिख सकती है। इतना ही नहीं फैट वाले हिस्से को कवर करने में मदद मिलती है।

वाइन रेड रंग

बॉडी को स्लिम दिखाने के लिए आप वाइन रेड कलर भी पहन सकते है। यह किसी फेस्टिव या फॉर्मल फंक्शन में पहनने के लिए परफेक्ट रहेगा। यह रंग देखने में बहुत रिच और क्लासी लुक देता है।

डार्क ग्रीन रंग

पतले दिखने के लिए अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो डार्क ग्रीन कलर पहन सकते हैं। ये रंग आपको स्लिम लुक देता है। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, डार्क ग्रीन हर तरह के आउटफिट में परफेक्ट लगता है।

स्लिम और स्टाइलिश दिखने के लिए फॉलो करें ये फैशन टिप्स

पतले दिखने के लिए आप छोटे प्रिंट्स वाले कपड़े पहन सकते हैं। बड़े प्रिंट्स शरीर को और भारी दिखाते हैं। स्टाइलिश लुक पाने के लिए सही फिटिंग का ध्यान रखें। बॉडी पोस्चर भी ध्यान दें। सीधे खड़े होना, कंधे पीछे रखना और झुककर न चलना, ये सब चीजें भी आपको स्लिम और कॉन्फिडेंट दिखाती हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।