Facial Waxing Side Effects: चेहरा हमारे सबसे सेंसिटिव पार्ट्स में से एक होता है। इसकी केयर करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। चेहरे को सुंदर दिखाने के लिए महिलाएं चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए कई बार फेशियल वैक्सिंग करवा लेती हैं। होंठ के पास, गालों के कुछ हिस्सों, ठुड्डी, आइब्रों के आसापास आने वाले बालों को हटाने से चेहरा साफ दिखने लगता है।

वैसे तो ये इतने घने और विजिबल नहीं होते हैं लेकिन मेकअप करने पर अधिक उभरकर सामने आने लगते हैं। फेशियल वैक्सिंग चेहरे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। क्या बॉडी के अन्य पार्ट्स की तरह ही चेहरे पर भी वैक्सिंग करना सेफ है? आइए जानते हैं स्किन एक्सपर्ट्स से। डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके इसके बारे में जानकारी दी।

फेशियल वैक्सिंग से होते हैं चेहरे की त्वचा को ये नुकसान

जलन या लालिमा

चेहरे पर वैक्सिंग कराने से चेहरे पर जलन या लालिमा जैसी परेशानी हो सकती है। जब वैक्स करवाते हैं तो नॉर्मल स्किन सेल्स भी वैक्स के साथ बाहर आ सकती है। इससे परेशानी बढ़ सकती है। वैक्सिंग कराने से चेहरे की नाजुक त्वचा खींच भी सकती है। साथ ही सूजन और एक्ने की समस्या भी हो सकती है।

त्वचा में ढीलापन

चेहरे पर बार-बार फेशियल वैक्सिंग करवाने से स्किन में ढीलापन भी हो सकता है। इसके अलावा स्किन में झुर्रियों भी हो सकती है। क्योंकि वैक्सिंग के दौरान आपकी त्वचा खिंचती है और बार-बार खिंचाव के साथ त्वचा अपनी लोच खो देती है और ढीली पड़ने लगती है।

स्किन बर्न की समस्या

वैक्सिंग के दौरान चेहरे पर सैलिसिलिक एसिड या रेटिनॉल जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल होता है इससे स्किन बर्न की समस्या बढ़ सकती है। चेहरे पर वैक्सिंग करने से स्किन पर पस वाले दाने बढ़ सकते हैं।

फेशियल वैक्सिंग पर डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या के मुताबिक ‘महिला या पुरुष, किसी के लिए भी फैशियल हेयर का सफाया करने के लिए वैक्सिंग सही तरीका नहीं है। इतना ही नहीं, वैक्सिंग आपके चेहरे के लिए सबसे खराब चीजों में से एक है।’

फेशियल वैक्स के बजाय इस तरह हटाएं चेहरे के बाल

फैशियल हेयर से छुटकारा पाने के लिए आप फेशियल वैक्स की बजाय कुछ अन्य उपाय अपना सकते हैं। डॉ. सरीन के मुताबिक आप लेजर हेयर रिडक्शन या शैविंग जैसे तरीके अपना सकते हैं। उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें-कच्चे दूध में मिलाकर लगाएं ये चीजें, चेहरे पर निखार लाने में मिल सकती है मदद

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। यह जानकारी पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।