शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी से हर कोई ब्रेक चाहता है। कभी हम घर के कामों में व्यस्त हो जाते हैं या तो फिर ऑफिस से छुट्टी नहीं मिलती। इसके अलावा बजट और मौसम भी ट्रिप में देरी का कारण बन जाते हैं। अगर आप भी मानसून के बाद घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो अक्टूबर बेहतरीन समय हो सकता है। इस दौरान न ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा ठंड। बारिश के बाद चारों तरफ फैली हरियाली, ठंडक और सुकून का अहसास किया जा सकता है। अगर आप मुंबई रहते हैं, तो आसपास कुछ जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

मानसून के बाद का मौसम कई जगहों पर सुहावना होता है। यही वजह है कि इस मौसम में ज्यादातर लोग ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर आप मुंबई या आसपास रहते हैं, तो पास की कुछ बेहतरीन और खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

माथेरान

मुंबई से कुछ ही दूरी पर स्थित माथेरान बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां की हरियाली, पहाड़ और शांत वातावरण में समय बिताने के लिए बेहतरीन जगह है। इस हिल स्टेशन पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहं होती है, जिसकी वजह से यहां पर शांति और सुकून का अहसास किया जा सकता है। अक्टूबर में घूमने के लिए यह जगह बेहतरीन साबित हो सकती है।

कर्जत

प्रकृति और एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए कर्जत अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां हरे-भरे पहाड़, झरने और ट्रेकिंग का लुत्फ लिया जा सकता है। मानसून के बाद आसपास का प्राकृतिक नजारा बहुत ही सुंदर लगता है। परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए यह जगह अच्छा विकल्प हो सकती है।

अलीबाग

समुद्र किनारे समय बिताना चाहते हैं, तो अलीबाग जा सकते हैं। यहां के खूबसूरत बीच, समुद्री किले और शांत माहौल देखने को मिल सकता है। मुंबई से अलीबाग ज्यादा दूर नहीं है। इसलिए यहां पर वीकेंड पर छोटी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

मजलिस घाट

पहाड़ी रास्तों और आसपास की हरियाली का आनंद लेने के लिए मजलिस घाट को चुन सकते हैं। अक्टूबर में आसपास का प्राकृतिक नजारा आकर्षक नजर आता है। अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांति और सुकून से समय बिताना चाहते हैं, तो यहां पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

लोनावाला और खंडाला

मुंबई के आसपास घूमने की जगह देख रहे हैं, तो लोनावाला खंडाला जा सकते हैं। दोनों ही जगहों पर पहाड़ों और घाटियों के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। ये दोनों हिल स्टेशन महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित हैं। दोनों के बीच की दूरी करीब 4 से 5 किमी है।

इगतपुरी

महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित बहुत ही शानदार हिल स्टेशन इगतपुरी अक्टूबर में घूमने का प्लान कर सकते हैं। प्राकृतिक जगहों पर घूमने के शौकीन लोगों के लिए यह जगह बेहतरीन साबित हो सकती है। यहां घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं।

सिलवासा

महाराष्ट्र के बाहर किसी अलग जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो सिलवासा का प्लान कर सकते हैं। यहां की हरियाली, पार्क, झील और आसपास का प्राकृतिक वातावरण मन को सुकून देता है। शहर की भागदौड़ से दूर आराम से समय बिताने के लिए इस जगह को ट्रिप में शामिल कर सकते हैं।

दमन

बीच के साथ पुराने किले, चर्च और पुर्तगाली वास्तुकला से जुड़ी जगहों को देखने के लिए दमन जाने का प्लान कर सकते हैं। अक्टूबर में मौसम में बदलाव शुरू होने लगता है और ऐसे में घूमने का प्लान कर सकते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ छोटी ट्रिप के लिए दमन को ट्रैवल लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।