Trekking Essential Clothes: गर्मियों में मैदानी इलाकों में रहने वाले लोग अक्सर पहाड़ों पर ट्रिप प्लान करते हैं जहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़, ठंडी हवा, प्राकृतिक दृश्य और आकर्षक नजारे देखने को मिलते हैं। इस दौरान कई लोग ट्रेकिंग करने भी जाते हैं जो एक शानदार अनुभव होता है। लेकिन कई बार गलत कपड़ों का चुनाव ट्रेकिंग का मजा किरकिरा कर सकता है। ऐसे में बैग पैक करते समय कुछ जरूरी कपड़ों को हमेशा साथ रखना चाहिए जो आपके सफर को आरामदायक और यादगार बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
कई बार हम पहाड़ों पर ट्रेकिंग करते समय स्टाइल का ध्यान रखने के चक्कर में गलत कपड़े रख लेते हैं जो बाद में परेशानी का कारण बन सकते हैं। ऐसे में मौसम और जगह के अनुसार सही कपड़ों का चुनाव करना जरूरी हो जाता है। अगर आप भी ट्रेकिंग पर जा रहे हैं तो कुछ कपड़ों को अपने बैग में जरूर शामिल करें।
ड्राई फिट टी-शर्ट
ट्रेकिंग के दौरान लंबा सफर करते-करते शरीर में काफी पसीना निकलता है जिसकी वजह से कपड़े भीग सकते हैं। ऐसे में कॉटन या टाइट फिट कपड़े पहनने की जगह आप ड्राई-फिट टी शर्ट रख सकते हैं। यह पसीना जल्दी सोखती है और लंबे समय के लिए आरामदायक भी होती है। ट्रेकिंग के दौरान इस तरह के कपड़े अपने बैग में जरूर रखें।
ट्रैक पैंट
ट्रेकिंग के दौरान ऐसी पैंट चुनें जो हल्की, स्ट्रेचेबल और जल्दी सूखने वाली हो। ट्रेकिंग के दौरान गलती से भी जींस न पहनें क्योंकि यह भारी होती है और भीगने के बाद जल्दी सूखती नहीं है। ट्रैक पैंट सफर के लिए अच्छे माने जाते हैं जो कंफर्ट और फैशन दोनों का ख्याल रखते हैं। सफर में कॉटन जींस या भारी पैंट पहनने से बचना चाहिए। इसकी जगह क्विक ड्राई या कन्वर्टिबल पैंट पहन सकते हैं।
जैकेट जरूर रखें
पहाड़ों पर मौसम सुबह और शाम काफी ठंडा होता है, ऐसे में बैग में जैकेट जरूर रखें। अगर आपको ज्यादा ठंड लगती है तो हल्की गर्म जैकेट साथ रखें। इसके अलावा विंडप्रूफ या फ्लीस जैकेट रख सकते हैं जो ठंडी हवा से बचाने में मदद करेगी।
टीशर्ट और लोअर
ट्रेकिंग के समय ऐसे कपड़े चुनें जो पसीना सोखें और जल्दी सूख जाएं। इसके लिए पॉलिएस्टर या नायलॉन अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ढीले लोअर और टीशर्ट आपको ट्रेकिंग के दौरान आराम देंगे जिससे आप अच्छे से सफर का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा बैग में दो से तीन जोड़ी मोजे जरूर रखें जो सफर में बहुत काम आएंगे।
ट्रेकिंग पर जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और उसी के अनुसार पैकिंग करें। सही कपड़ों के साथ आपका सफर ज्यादा आरामदायक हो सकता है और ट्रेकिंग का अनुभव भी बेहतर बन सकता है।
