मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध के कारण भारत में एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे गैस की किल्लत हो रही है। अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज समुद्री मार्ग भी प्रभावित हुआ है। इस समय पूरे देश में गैस की कमी देखने को मिल रही है। कई होटलों ने अपने मेन्यू को छोटा कर दिया है तो कई को बंद करना पड़ा। भारत अपनी जरूरत की 60 प्रतिशत से भी अधिक एलपीजी मिडिल ईस्ट से आयात करता है। तनाव के चलते जहाजों की आवाजाही में देरी के कारण सप्लाई चेन बाधित हो गई है। ऐसे में एलपीजी सिलेंडर को ब्लैक में बेचे जाने के भी मामले सामने आ रहे हैं। इसके लिए लोगों से मोटी रकम ऐंठी जा रही है।

LPG सिलेंडर की किल्लत के चलते अचानक इंडक्शन की बिक्री बढ़ गई है। लोग गैस के ऑप्शन या बैकअप के तौर पर इंडक्शन खरीद रहे हैं। लेकिन, गैस और इंडक्शन के अलावा इलेक्ट्रिक कुकर में भी कई सारे भोजन पका सकते हैं। इसमें चावल, दाल से लेकर कई सब्जियां कम समय में बना सकते हैं।

मार्केट में एक से बढ़कर एक अच्छी क्वालिटी के इलेक्ट्रिक कुकर उपलब्ध हैं। इसपर दाल, चावल, सब्जी से लेकर कई सारे फूड्स बनाए जा सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर नजर डालें तो इलेक्ट्रिक कुकर की कीमत 1500 रुपये से शुरू हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि इलेक्ट्रिक कुकर पर कौन-कौन से भोजन बनाए जा सकते हैं।

Award Banner

दाल
गैस पर भी जब दाल बनाते हैं तो 15-20 मिनट का समय लगता है। इलेक्ट्रिक कुकर पर इसे बनाने में 20-25 मिनट का समय लग सकता है।

चावल
इलेक्ट्रिक कुकर पर अगर चावल बना रहे हैं तो इसे पकने में 10 से 15 मिनट का समय लग सकता है।

ओट्स
ओट्स का सेवन ज्यादातर लोग सुबह नाश्ते के समय करते हैं। इसे भी इलेक्ट्रिक कुकर में पका सकते हैं। ओट्स को पकने में 10 से 15 मिनट का समय लग सकता है।

सब्जी
इलेक्ट्रिक कुकर में कई तरह की सब्जियां भी बना सकते हैं। इन्हें पकने में 20-25 मिनट का समय लग सकता है।

इलेक्ट्रिक कुकर में इन फूड्स में बनने में समय ज्यादा या फिर कम हो सकता है। अगर आप गैस के विकल्प के रूप में इंडक्शन इस्तेमाल कर रहे हैं तो साथ में एक इलेक्ट्रिक कुकर भी ले सकते हैं। इंडक्शन पर आप जितनी देर में रोटी बनाएंगे करीब उतनी ही देर में आपका चावल, दाल या फिर अन्य चीजें इलेक्ट्रिक कुकर पर तैयार हो सकती हैं, जिससे आपका समय बच सकता है।

Also Read
रोटी और सब्जी खाने का नहीं है मन तो बनाएं सोया-अंडा चीला, यहां देखें बनाने की विधि