Mobile cover kaise saaf karen: मोबाइल का कवर कितना भी महंगा खरीद लो लेकिन जब पुराना हो जाता है तो उसके ऊपर पीलापन आना शुरू हो जाता है। ज्यादा गंदा होने या पीला पड़ने से कवर बेहद बुरे नजर आते हैं। यह दिक्कत सबसे ज्यादा ट्रांसपेरेंट मोबाइल कवर के साथ होती है। यह हम सभी के पास अक्सर होता ही है। ऐसे में आपके पास दो ही ऑप्शन हैं या तो इसे चेंज कर दीजिए। या फिर थोड़ी सी मेहनत करके आप इसे साफ कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कवर को साफ कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा और पानी
मोबाइल के कवर को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना बस इतना है कि पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। फिर पेस्ट को बैक कवर पर लगाएं। किसी भी पुराने ब्रश की हेल्प से रब करें। फिर घोल को कवर लगा रहने दें कुछ समय के लिए। थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।
विनेगर-बेकिंग सोडा
फोन के पीले या गंदे कवर को आप विनेगर और बेकिंग सोडा के जरिए भी चमका सकती हैं। से भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए किसी बाउल में विनेगर और बेकिंग सोडा लें। दोनों को मिक्स कर लें। फिर इस घोल में कवर को 30 मिनट तक डुबोकर छोड़ दें। इससे पीलापन हटने लगेगा। फिर ब्रश के जरिए इसे साफ कर लें। बाद में पानी से धो लें।
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड
किसी भी फोन के पुराने गंदे और पीले कवर को आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड (Hydrogen Peroxide 3%) के जरिए भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक जिप लॉक बैग की जरूरत होगी। इसमें कवर को रखें। फिर हाइड्रोजन पेरॉक्साइड डालें। इसकी मात्रा इतनी रखें कि कवर पूरी तरह डूब जाए। फिर बैग को सील कर दें। इसे आप धूप में 2–3 घंटे के लिए रखकर छोड़ दें। जब सूरज की यूवी किरणें हाइड्रोजन पेरॉक्साइड के साथ मिलेंगी तो कवर से पीलापन हटने लगेगा। बाद में कवर को पानी से धो लें।
