How to get scratches out of glasses: बहुत सारे लोग काम करने, गाड़ी चलाने, पढ़ने या अन्य कामों को करने के लिए चश्मे पहनते हैं ताकि उनकी दृष्टि को ठीक किया जा सके। गंदे या खरोंच लगे लेंस की वजह से चश्मा लगाने के बाद भी लोगों को चीजों को देखना भी मुश्किल हो जाता है। इससे आपको सिरदर्द, आंखों में दिक्कत और अन्य प्रकार की परेशानियां भी हो सकती हैं।

अगर आप रोजाना चश्मा पहनते हैं तो इसके ऊपर हल्का-फुल्का स्क्रैच यानी खरोंच पड़ना आम बात है। अगर ये ज्यादा नहीं है तो कुछ ट्रिक्स अपनाकर आप खरोंच को हटा सकते हैं। यूं तो अगर आप चश्मा ज्यादा खराब हो गया है तो लेंस की जांच के लिए उसे हमेशा अपने नेत्र विशेषज्ञ के पास ले जाएं। कुछ चीजों का इस्तेमाल करने से लेंस की स्थिति कभी-कभी खराब हो सकती है। यदि आपके चश्मे को काफी नुकसान हुआ है, बीच में खरोंच है तो चश्मे की खरोंच की मरम्मत किसी पेशेवर से करवाना ही सबसे अच्छा है।

टूथपेस्ट से हटाएं निशान

चश्मे के लेंस को साफ करने या हल्के खरोंच के निशान को हटाने के लिए जेल बेस्ड टूथपेस्ट लें। ऐसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल न करें जो पारदर्शी या सफेद न हों। इससे लेंस पर दाग लगने का खतरा रहता है। इसके बाद दोनों लेंस पर मटर के दाने के बराबर टूथपेस्ट लगाएं। फिर करीब 10 सेकंड के लिए लेंस पर हल्के हाथों से मालिश करें। इसके बाद लेंस को साफ पानी से धोएं। बाद में माइक्रोफाइबर कपड़े से सुखा लें।

Award Banner

बेकिंग सोडा से हल्के-हल्के खरोंचों हटाने में मिलेगी मदद

बेकिंग सोडा के जरिए भी इस काम को कर सकते हैं। इसके लिए एक बड़ा चम्मच पानी लें। इसमें एक-दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा लें। मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को एक साफ सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े पर रखें। इसके बाद लेंस पर लगे खरोंचों परन गोलाकार दिशा में 30 सेकंड तक रगड़ें। फिर लेंस को साफ पानी से धोएं और फिर उन्हें दूसरे माइक्रोफाइबर कपड़े से सुखा लें।

कार वैक्स का करें इस्तेमाल

कार वैक्स की थोड़ी मात्रा लेकर आप भी कार वैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा विंडशीट वॉटर रिपेलेंट भी ले सकते हैं। इसे साफ माइक्रोफाइबर कपड़े पर रखें। फिर लेंस पर लगे खरोंचों के भरने तक कपड़े से गोलाकार गति में रगड़ें। एक बार खरोंचें भर जाने के बाद अपने लेंस को पूरी तरह से चमकाने के लिए दूसरे माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें।

नोट: ये तरीके कई बार कारगर साबित नहीं होते हैं। खासकर अगर आपके लेंस को काफी नुकसान हुआ हो। लेंस की सफाई या पॉलिश करते समय जितना हो सके सावधानी बरतें। अगर आपको कोई परेशानी हो तो पेशेवर सलाह लें।