कई बार बाथरूम से दुर्गंध आने लगती है। नमी, गंदगी और बंद जगह होने के चलते बाथरूम में बैक्टीरिया फैलने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए इसकी सफाई पर विशेष ध्यान की जरूरत होती है। सेहत की सुरक्षा के लिहाज से भी बाथरूम को साफ रखना जरूरी है। गंदगी की वजह से कई सारी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

कई बार बाथरूम को साफ करने के बाद भी गंदी बदबू आती है। यह दुर्गंध बाथरूम के ड्रेनेज से आ सकती है। दरअसल, बाहर की सफाई तो हो जाती है लेकिन पाइप के अंदर की सफाई नहीं हो पाती है जिसके चलते गंदी बदबू आने लगती हैं। कुछ आसान उपाय हैं जिनकी मदद से इस दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं।

दुर्गंध का कारण
बाथरूम की नाली में गंदा पानी जमा होना, बाल और सीवर लाइन में ब्लॉकेज के चलते दुर्गंध की समस्या हो सकती है। कई बार बदबू इतना तेज होती है कि इसे बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो जाता है।

Award Banner

बेकिंग सोडा और सिरका
बाथरूम ड्रेनेज को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरका काफी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए सफेद सिरके को बेकिंग सोडा में मिलाकर घोल बना लें और इसे नाली में डाल दें। कुछ देर बाद साफ पानी से धो देने से नाली की ब्लॉकेज खुल सकती है और धीरे-धीरे दुर्गंध खत्म हो सकती है।

गर्म पानी से करें साफ
गर्म पानी की मदद से भी ब्लॉक हुई नाली को साफ कर सकते हैं। इसके लिए खौलते पानी को नाली के अंदर डाल दें। इससे गंदगी आसानी से बाहर निकल सकती है।

प्लंजर आ सकता है काम
बंद हुई नाली को साफ करने के लिए प्लंजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए प्लंजर को नाली में डालकर फोर्स लगाते हुए साफ करें। इससे कचरा आसानी से निकल सकता है।

नियमित सफाई करें
बाथरूम को जब लंबे समय के बाद साफ करते हैं तो नाली में कचरा जम जाता है, जिसके चलते बदबू आने लगती है। ऐसे में समय-समय पर बाथरूम की सफाई करवाते रहें।

दुर्गंध को कैसे दूर करें
बाथरूम की सफाई करने के बाद भी कुछ समय के लिए दुर्गंध रह जाती है। ऐसे में रूम फ्रेशनर या फिर लैवेंडर, नीलगरी और नींबू जैसे एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालकर छोड़ दें। कुछ देर बाद दुर्गंध गायब हो सकती है।

डिस्क्लेमर
आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।

Also Read
सेब दूर कर सकता है कार की गंदी बदबू, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका