Mattress or Foam Table Cleaning Tips: घर की साफ-सफाई करते समय फर्नीचर, खिड़कियों और फर्श पर तो सब ध्यान देते हैं लेकिन गद्दे और फोम वाली टेबल या कुर्सी जैसी चीजों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। समय के साथ धीरे-धीरे इनमें धूल और मिट्टी जमने लगती है। सिर्फ कपड़े से साफ करने पर भी धूल-मिट्टी और छोटे कण आसानी से नहीं साफ होते हैं। ऐसे में आप आसान घरेलू तरीके की मदद ले सकते हैं जो फोम वाली टेबल, कुर्सी और गद्दे को साफ करने में मदद कर सकते है।
फोम या कुशन वाली चीजों को पानी से धोना आसान नहीं होती। ऐसे में घरेलू तरीकों की मदद से इन्हें कम मेहनत के साफ किया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी।
इन चीजों की होगी जरूरत
गुनगुना पानी
बेकिंग सोडा
विनेगर
फैब्रिक सॉफ्टनर
सूती कपड़ा
सफाई के लिए इस तरह बनाएं घोल
सबसे पहले एक बाउल में गुनगुना पानी लें और इसमें थोडा सा बेकिंग सोडा, विनेगर मिलाएं। अगर आपके पास फैब्रिक सॉफ्टनर या कोई हल्का लिक्विड क्लीनर मौजूद है तो उसकी थोड़ी मात्रा मिला सकते हैं। इन सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करके घोल तैयार करें।
अब एक सूती या मुलायम कपड़ा लें और उसे इस मिश्रण में डुबा लें। अब कपड़े का अतिरिक्त पानी निकाल दें और कुकर का ढक्कन या किसी सपाट सतह पर कपड़े को अच्छी तरह लपेट दें, जिससे सफाई में आसानी होगी। अब हल्के हाथों से गद्दे या फोम वाली टेबल की सफाई करें। इससे ऊपर जमी धूल, मिट्टी और हल्की गंदगी कपड़े पर आने लगेगी। सफाई के दौरान अगर कपड़ा गंदा हो जाए तो उसे दोबारा घोल में धोकर इस्तेमाल करें।
सफाई के बाद के गद्दे या फोम वाली टेबल को अच्छी तरह हवा वाली जगह पर सूखने दें। इनका इस्तेमाल कुछ समय के लिए न करें ताकि गंदगी दोबारा न चिपके।
समय-समय पर सफाई है जरूरी
फोम और कपड़े वाली सतह पर जल्दी धूल जम जाती है। लंबे समय तक सफाई न करने पर इसमें गंदगी जमा हो सकती है जिसकी वजह से उनका रंग फीका दिखने लगता है। ऐसे में समय-समय पर सफाई करते रहना चाहिए जिससे चीजें साफ और खूबसूरत नजर आती हैं। अगर आप बिना मेहनत के गद्दे और फोम वाली चीजों की सफाई करना चाहते हैं तो इस तरीके की मदद ले सकते हैं।
यहां देखिए वीडियो: https://www.instagram.com/reels/DSXV3wrAXZ1/
