मार्केट में मिलनी वाली कई चीजें देखने और खाने में भले ही स्वादिष्ट लगती हों, लेकिन वे हमेशा सेहत के लिए सुरक्षित हों, यह जरूरी नहीं है। आज के समय में मिलावट इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि रोजमर्रा के खाने-पीने की चीजों पर पूरी भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। खासकर आइसक्रीम, मिठाइयां और पैक्ड डेजर्ट जैसी चीजों में कई तरह के आर्टिफिशियल फ्लेवर, पिजर्वेटिव्स और रंग मिलाए जाते हैं, जो लंबे समय तक सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप घर पर ही कुछ चीजों को बना सकते हैं। इन्हीं में से एक है क्रीमी मैंगो मलाई आइस्क्रीम, जो गर्मियों में खूब खाई जाती है। आमतौर पर लोग इसे बाजार से खरीदकर खाते हैं, लेकिन इसे घर पर बनाना काफी आसान है।

क्रीमी मैंगो मलाई आइसक्रीम बनाने की सामग्री

2 पके हुए आम (छिले और कटे हुए)
1 कप फ्रेश क्रीम या मलाई
आधा कप कंडेंस्ड मिल्क
1/4 कप फुल क्रीम दूध
1/4 कर फुल क्रीम दूध
4-5 इलायची (कुटी हुई)
सजाने के लिए कटे हुए पिस्ता या बादाम

क्रीमी मैंगो मलाई आइसक्रीम बनाने की विधि

सबसे पहले पके हुए आमों को अच्छी तरह छील लें और उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब इन टुकड़ों को मिक्सर जार में डालकर स्मूद और गाढ़ी प्यूरी बना लें।

इसके बाद एक ठंडा मिक्सिंग बर्तन लें और उसमें फ्रेश क्रीम या मलाई डालकर अच्छे से फेंटें, जब तक कि हल्की, फूली हुई और क्रीमी न हो जाए।

अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क और फुल क्रीम दूध डालकर धीरे-धीरे अच्छे से मिला लें, ताकि मिश्रण एकसार और स्मूद बन जाए।

इसके बाद तैयार की गई आम की प्यूरी को इस मिश्रण में डालें और हल्के हाथों से फोल्ड करें, ताकि इसका टेक्सचर खराब न हो और मिश्रण क्रीमी बना रहे।

अंत में कुटी हुई इलायची डालकर हल्का सा मिक्स करें, जिससे आइसक्रीम को एक बेहतरीन खुशबू और स्वाद मिल जाए।

तैयार मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर ढक दें और लगभग 6 से 8 घंटे के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें। जब आइसक्रीम अच्छी तरह जम जाए, तो इसे बाहर निकालें, ऊपर से कटे हुए पिस्ता या बादाम डालकर सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

नोट: बेहतर रंग और स्वाद के लिए हमेशा पूरी तरह पके और मीठे आमों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आइस्क्रीम का स्वाद और रंग दोनों बेहतर होता है। ज्यादा रिच और मलाईदार स्वाद चाहते हैं, तो क्रीम या मलाई की मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं।

Also Read
बचे हुए चावल से बनाएं पांता भात डिश, बंगाल में लोग स्वादिष्ट बनाने के लिए मिलाते हैं ये चीजें