Suit Designs For Dussehra: त्योहारों के सीजन में बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। रंग-बिरंगे कपड़े, सजावट का सामान और आकर्षक ज्वेलरी से दुकानें सजी रहती हैं। इस दौरान महिलाएं ट्रेडिशनल (पारंपरिक) कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं। साड़ी की जगह कई महिलाओं को सूट पहनना पसंद होता है। ऐसे में त्योहारों पर सूट के अलग-अलग डिजाइन को मौके के अनुसार पहन सकती हैं।
दशहरा इस बार 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। गली-मोहल्ले, मैदानों और जगह-जगह रावण के पुतलों को जलाया जाता है और घरों में पूजा की जाती है। इस खास मौके पर अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो यहां दिए गए सूट डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। अनारकली से लेकर फारसी सूट डिजाइन तक, आप अपनी पसंद के अनुसार सूट को चुन सकती हैं। सही स्टाइलिंग की मदद से सिंपल सूट डिजाइन से भी आकर्षक लुक क्रिएट किया जा सकता है।
फारसी सूट डिजाइन
आजकल फारसी सूट काफी ट्रेंड में है, जिसे आप खास मौकों पर पहन सकती हैं। इस तरह के सूट आपको ऑनलाइन या दुकानों पर आसानी से मिल जाएंगे। इसमें कई तरह के डिजाइन आते हैं, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। इसके साथ आप बड़े-बड़े झुमकों को पेयर कर सकती हैं, जो लुक को स्टाइलिश दिखा सकते हैं।

एम्ब्रॉयडरी सूट डिजाइन
पारंपरिक लुक के लिए दशहरा पर एम्ब्रॉयडरी सूट डिजाइन पहन सकती हैं। इसके साथ स्टोन वर्क या पर्ल झुमकों को पेयर कर सकती हैं। साथ में जूतियां और बालों को खुला रखें। दशहरा पर इस तरह के सूट के साथ स्टाइलिश और आकर्षक लुक दे सकते हैं।

शरारा सूट डिजाइन
त्योहार के मौके पर इस तरह के शरारा सूट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको गहरे रंग नहीं पहनने हैं, तो पेस्टल कलर का शरारा सूट डिजाइन बेहतरीन रहेगा। इस तरह के पारंपरिक सूट दशहरा पर रावण दहन के मौके पर या बाद में दिवाली के अवसर पर भी पहना जा सकता है। इसके साथ झुमकों को पेयर किया जा सकता है।

अनारकली सूट डिजाइन
प्रिंटेड अनारकली सूट डिजाइन बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इन्हें बड़े झुमकों के साथ कैरी किया जा सकता है। आप चाहें तो हाथों में ब्रेसलेट या चूड़ियों को पेयर कर सकती हैं। लाइट मेकअप और हल्के कर्ल बालों के साथ इस लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरह के सूट फेस्टिव सीजन पर आकर्षक लुक देते हैं।

चिकनकारी सूट डिजाइन
सिंपल और आरामदायक लुक के लिए चिकनकारी सूट डिजाइन पहन सकती हैं। इस तरह के सूट किसी भी अवसर पर कैरी किए जा सकते हैं। अगर आप ऑफिस जा रही हैं, तो भी इस सूट को कैरी कर सकती हैं। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके और बैंगल्स आकर्षक लुक दे सकते हैं।

