How To Use Sour Milk Hindi: दूध कैल्शियम के अलावा कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ठंडे मौसम में दूध जल्दी खराब नहीं होता है। इन दिनों मौसम बदल रहा है। अगर दूध को उबालने में देर कर दी जाए या दूध को गर्म जगह पर रखा छोड़ दिया जाए तो वह खट्टा हो सकता है या फिर फट भी सकता है। कई बार अन्य वजहों से भी दूध हल्का खट्टा स्वाद देने लगता है। ऐसे में या तो आप उससे पनीर बना सकती हैं या फिर कुछ अन्य चीजें भी तैयार कर सकती हैं। ऐसे में अगर आपके यहां भी दूध अगर हल्का खट्टा हो जाए तो उसे फेंकने की बजाय आप यहां बताए तरीकों से उसे इस्तेमाल में ला सकती हैं, आइए जानें इसके बारे में।
दूध खट्टा क्यों हो जाता है?
दूध में किसी भी वजह से किण्वन होने की वजह से इसका स्वाद बदलने लगता है। तब इसका मीठापन खत्म होने लगता है और दूध खट्टा होने लगता है। दूध में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक) ने दूध में मौजूद शुगर (लैक्टोज) का इस्तेमाल करना शुरू कर देता है। इसकी वजह से ही उसका मीठापन खत्म होने लगता है। दूध अगर हल्का खट्टा है तो उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए उसमें कहीं फफूंदी या अजीब सी परत नहीं दिख रही है।
छाछ बनाएं
दूध अगर खट्टा हो जाए तो उसमें थोड़ा सा पानी और नमक मिलाकर आप छाछ बना सकते हैं।
पैनकेक
खट्टे दूध का इस्तेमाल आप पैनकेक का बैटर बनाने में कर सकते हैं। अच्छे स्पंज के लिए साथ में बेकिंग सोडा जरूर डालें।
मेरिनेशन
खट्टे दूध को आप किसी डिश की मेरिनेशन में कर सकते हैं। इससे खाने का स्वाद बरकरार रहेगा।
आटे में मिलाएं
मुलायम और स्वादिष्ट पूरियां बनाने के लिए आप आटे में खट्टा दूध मिला सकती हैं। इससे प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ेगी।
सब्जी की ग्रेवी
दूध अगर खट्टा हो जाए तो उसे आप सब्जी की ग्रेवी में मिला सकते हैं। इससे गाढ़ी ग्रेवी बनकर तैयार होती है।
सूप में डालें
खट्टा दूध डालकर आप क्रीमी टेक्शचर और हल्की खटास वाला सूप तैयार कर सकते हैं।
पनीर/ छेना
दूध ज्यादा खट्टा हो जाए तो उसमें नींबू डालकर मलमल या पतले कॉटन के कपड़े में लपेट कर पनीन या छेना बना लें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। यह किसी भी तरह से योग्य राय का विकल्प नहीं है किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
