कई बार ऐसा होता है कि नींबू रखे-रखे सूख जाते हैं या फिर उनमें बहुत कम ही रस निकलता है। ऐसे में उसे सीधे कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वही सूखा नींबू या नींबू का छिलका भी घर के कई छोटे-बड़े कामों को आसान बना सकता है। नींबू से आप किचन की सफाई कर सकते हैं।

इतना ही नहीं फ्रिज और डस्टबिन की बदबू कम करने, हर्बल ड्रिंक में फ्लेवर जोड़ने, कंपोस्ट बनाने और घर में प्राकृतिक खुशबू फैलाने जैसे कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके घर में भी सूखे नींबू पड़े हैं, तो उन्हें फेंकने से पहले यह हैक्स आप भी जान लें।

नेचुरल क्लीनर बनाएं

आप सूखे नींबू या नींबू के छिलकों से नेचुरल क्लीनर बना सकते हैं। इस क्लीनर से गैस स्टोव की चिकनाई साफ कर सकते हैं। सिंक की बदबू कम करने, स्टील के बर्तनों की सफाई, कटिंग बोर्ड को साफ करने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

फ्रिज डियोडोराइजर

आप सूखे नींबू के छिलकों से फ्रिज डियोडोराइजर भी बना सकते हैं। नींबू में बेकिंग सोडा भरकर फ्रिज में रख सकते हैं। इससे फ्रिज की हल्की बदबू कम करने में मदद मिल सकती है।

चाय या काढ़े में इस्तेमाल

पूरी तरह सूखे और साफ नींबू के छिलकों को चाय या हर्बल ड्रिंक में फ्लेवर के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

कूड़ेदान की बदबू कम करने के लिए

सूखे नींबू के छिलके डस्टबिन के नीचे रख सकते हैं। इससे आपको कूड़ेदान की बदबू कम करने में मदद मिल सकती है।

माइक्रोवेव की सफाई

गर्म पानी में सूखे नींबू के छिलके डालकर कुछ मिनट गर्म करें, फिर अंदर की सतह पोंछें। इस तरह आप माइक्रोवेव साफ कर सकते हैं।

मसाला ग्राइंडर की गंध कम करने के लिए

ग्राइंडर साफ करने के बाद सूखे छिलकों से पोंछकर सुखाएं। इससे आपको मसाला ग्राइंडर की गंध कम करने की मदद मिल सकती है।

अलमारी या जूते के रैक में

पूरी तरह सूखे छिलकों की पोटली को आप अलमारी या जूते के रैक में रख सकते हैं, जिससे हल्की साइट्रस खुशबू मिल सकती है।

बर्तनों के जिद्दी दाग

नमक के साथ नींबू के छिलके का इस्तेमाल करके बर्तनों की सतहों की सफाई की जा सकती है। इससे आपको जिद्दी दाग हटाने में आसानी होगी।

गार्डन में इस्तेमाल

पूरी तरह सूखे छिलकों को कंपोस्ट में डालें। पीसकर सीमित मात्रा में जैविक कचरे के साथ मिला सकते हैं।

पॉटपौरी बनाएं

सूखे नींबू को फेंकने की बजाय आप इससे पॉटपौरी बना सकते हैं। दालचीनी, लौंग और सूखे फूल मिलाकर प्राकृतिक खुशबू वाला पॉटपौरी तैयार करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य घरेलू उपयोग और उपायों पर आधारित है। किसी भी सफाई के तरीके को अपनाने से पहले उसे संबंधित सतह के छोटे हिस्से पर परीक्षण कर लें।