हर किसी की ख्वाहिश रहती है कि उसका घर खूबसूरत और आकर्षक दिखे। इसके लिए लोग अक्सर बाजार से महंगे-महंगे डेकोरेटिव आइटम्स खरीदते हैं। ये सजावटी सामान दिखने तो अच्छे लगते हैं, लेकिन कई बार आपकी जेब पर भारी भी पड़ते हैं। ऐसे में आप अपने घर में ही मौजूद बेकार पड़ी कई चीजों को ही क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल करके शानदार सजावट कर सकते हैं। थोड़ी सी मेहनत से आप पुराने सामान से कई यूनिक और खूबसूरत डेकोरेटिव आइटम्स तैयार कर सकते हैं।
इन्हीं में से एक है नेल पॉलिश की खाली बोतल, जिसे आमतौर पर इस्तेमाल होने के बाद फेंक दिया जाता है। लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करें तो यही छोटी-सी बोतल आपके घर की सजावट में चार चांद लगा सकती है। इसकी मदद से आप कई तरह के आकर्षक और अलग-अलग डेकोरेटिव आइटम्स आसानी से बना सकते हैं। यहां पर पांच ऐसी सजावट की चीजें बताई गई हैं, जिन्हें आप नेल पॉलिश का खाली पड़ी बेकार बोतलों से बना सकते हैं।
1- डेकोरेटिव शोपीस
पुरानी नेल पॉलिश की बोतल को डेकोरेटिव शोपीस में बदलना बेहद आसान है। सबसे पहले बोतल को अच्छी तरह साफ करके सुखा लें, ताकि उस पर कोई दाग या नेल पॉलिश का रंग न रह जाए। इसके बाद आप अपनी पसंद के अनुसार बोतल पर एक्रिलिक पेंट या स्प्रे पेंट कर सकते हैं। पेंट सूखने के बाद उस पर ग्लिटर, स्टोन, मोती या छोटे-छोटे बीड्स चिपकाकर इसे आकर्षक बना सकते हैं। इन बोतलों के ऊपरी हिस्से पर लेस, रिबन या जूट की रस्सी लपेटकर उसे रस्टिक लुक दे सकते हैं। तैयार शोपीस को सेंटर टेबल, शेल्फ या स्टडी टेबल की सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं।
2- मिनी फ्लावर वास
पुरानी नेल पॉलिस की बोतल को खूबसूरत मिनी फ्लावर वास के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले बोतल को नेल पॉलिश रिमूवर या साबुन-पानी की मदद से अच्छी तरह साफ करें और पूरी तरह सूखने दें। इसके बाद आप चाहें तो बोतल को पेंट, ग्लिटर, जूट रस्सी या रिबन से सजाकर इसे और आकर्षक बना सकते हैं। अब इसमें छोटे ताजे फूल जैसे बेबी ब्रीथ, छोटे गुलाब या आर्टिफिशियल फूल लगा दें। थोड़ा पानी भरकर ताजे फूल भी रख सकते हैं। इसे सेंटर टेबल, स्टडी टेबल, शेल्फ, विंडो साइड या बेडसाइड टेबल पर रख सकते हैं।
3- हैंगिंग डेकोर
हैंगिंग डेकोर घर की सुंदरता को और भी बढ़ा देते हैं और सबसे खास बात यह है कि आप पुरानी नेल पॉलिश की बोतलों से हैंगिंग डेकोर बना सकते हैं। इसके लिए साफ और सुखी बोतल को अपनी मन पसंद के पेंट, ग्लिटर, लेस या जूट की रस्सी से सजा दें। इससे यह थोड़ा आकर्षक लगने लगता है। इसके बाद बोतल के गले में मजबूत धागा, रिबन या जूट की डोरी बांधें। चाहे तो इसमें छोटे आर्टिफिशियल फूल, सूखी टहनियां या फेयरी लाइट डालकर इसे और खूबसूरत बना सकते हैं। तैयार हैंगिंग डेकोर को दीवार, खिड़की, बालकनी या कमरे के किसी कोने में टांग सकते हैं। यह छोटा सा डेकोर पीस आपके घर को यूनिक और आकर्षक लुक देगा।
4- कैंडल होल्डर
पुरानी नेल पॉलिश की बोतल को अच्छी तरह साफ कर सुखा लें। इसे अपनी पसंद के रंगों से पेंट कर लें। साथ ही मेटैलिक, पेस्टल या ग्लिटर पेंट भी कर सकते हैं। इसके अलावा बोतल पर स्टोन, लेस, स्टिकर्स या जूट रस्सी लगाकर यूनिक लुक दे सकते हैं। अब इसमें पतली कैंडल लगा दें। जलने पर यह छोटा सा कैंडल होल्डर बेहद खूबसूरत लगेगा। इसे डाइनिंग टेबल, सेंटर टेबल, शेल्फ या बालकनी में सजा सकते हैं।
Also Read
फेंकने से पहले जरूर देखें, बेकार पड़ी साड़ियों से बनाएं 5 खूबसूरत होम डेकोर आइटम्स
5- अरोमा डिफ्यूजर
घर में हल्की और सुकून भरी खुशबू फैलाने के लिए पुरानी नेल पॉलिस की बोतल को अरोमा डिफ्यूजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए बोतल को अच्छी तरह से साफ करके सुखा लें। इसमें कोई पुरानी गंध न रहे। फिर अपनी पसंद की एसेंशियल ऑयल या अरोमा ऑयल भर दें। अब बोतल में पतली लकड़ी की स्टिक, बांस की स्टिक या कॉटन की स्टिक डाल दें। ये स्टिक धीरे-धीरे ऑयल को सोखकर कमरे में खुशबू फैलाती हैं। चाहें तो बोतल को पेंट, रिबन या जूट रस्सी से सजाकर इसे और डेकोरेटिव लुक दे सकते हैं। इसे आप अपने बेडरूम या घर के किसी भी हिस्से में रख सकते हैं।
6- फेयरी लाइट
पुरानी नेल पॉलिश की बोतल से आप आकर्षक फेयरी लाइट डेकोर तैयार कर सकते हैं। साफ और सूखी बोतल को पेंट कर लें। इसे ग्लिटर से थोड़ा अलग लुक दे सकते हैं। अब इसमें छोटी LED फेयरी लाइट की स्ट्रिंग डाल दें। इसे ऑन करके बेडसाइड टेबल, शेल्फ, विंडो साइड या नाइट डेकोर के तैयार पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
7- कलरफुल सैंड आर्ट
साफ, सूखी और अलग-अलग शेप वाली नेल पॉलिश की बोतलों में अलग-अलग रंग की रेत डाल दें। अगर रंगीन रेत न हो, तो आप साधारण नमक में फूड कलर मिलाकर उसे सुखाकर भी तैयार कर सकते हैं। अब धीरे-धीरे बोतल में अलग-अलग रंग की रेत या नमक की परतें भरें। ऊपर से ढक्कन बंद कर दें। इसे रिबन या जूट रस्सी से सजा सकते हैं। अब इसको आप सेंटर टेबल, स्टडी टेबल या शेल्फ पर रखकर घर की सजावट को यूनिक और रंगीन लुक दे सकते हैं।
Also Read
बड़े काम की हैं पुरानी टूटी चूड़ियां, बनाएं होम डेकोर की ये 5 यूनिक चीजें
