नाश्ते की थाली से इन चीजों को कर दीजिए दूर, हो सकता है नुकसान
नाश्ते में हमेशा स्वस्थ और हेल्दी खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए। लेकिन कई लोग कुछ ऐसे खाद्य पदार्थो का सेवन करते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है और शरीर की ऊर्जा को भी कम कर देता है।

नाश्ता करना सबसे जरूरी होता है क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखता है। यदि आप नाश्ते में स्वस्थ और हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं तो आप पूरे दिन ऊर्जावान और सक्रिय रहते हैं। स्वस्थ और हेल्दी नाश्ते का सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट रखता है और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। लेकिन कई लोग नाश्ते में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थो का सेवन करते हैं जो स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और जिनके सेवन से आप पूरे दिन आलस महसूस करते हैं। ऐसे में आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि नाश्ते में कौन से खाद्य पदार्थो का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
नूडल्स
नाश्ते में नूडल्स का सेवन नुकसानदायक होता है क्योंकि नूडल्स को पचाना मुश्किल होता है और यह शरीर में सोडियम की मात्रा को भी ज्यादा बढ़ा देता है। इसलिए कभी भी नाश्ते में नूडल्स का सेवन ना करें।
सफेद ब्रेड
सफेद ब्रेड में रिफाइन ग्रेन होता है जो शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा देता है और कई अन्य बीमारियों का कारण भी बन जाता है। इसके अलावा यदि आप नाश्ते में सफेद ब्रेड का सेवन करते हैं आपको जल्दी-जल्दी भूख लगती है और आप अस्वस्थ चीजों का सेवन करने लगते हैं।
पैनकेक
पैनकेक को बनाने में आटा, चीनी, बटर और सोडियम का इस्तेमाल होता है। इन सब सामग्री के कारण इसका सेवन करने से शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है और किसी भी काम को करने में आलस महसूस होने लगता है। ऐसे में यदि आप भी नाश्ते में पैनकेक का सेवन करते हैं तो इसके सेवन को बंद कर दें।
फ्लेवर्ड योगर्ट
फ्लेवर्ड योगर्ट में आर्टिफिशियल स्वीटनर और कलर मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। ये आर्टिफिशियल स्वीटनर ब्लड शुगर को भी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए फ्लेवर्ड योगर्ट का सेवन करने के बजाय साधे योगर्ट का सेवन करें।