मोटरसाइकिल चलाते वक्त हेलमेट पहनना आपकी सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी होता है। एक्सीडेंट होने पर सबसे ज्यादा चोट लगने का खतरा सिर को होता है। हेलमेट सिर को गंभीर चोट से बचाता है। तेज हवा, धूल और कीड़े-मकोड़ों से आंख और चेहरे की सुरक्षा होती है। इसके साथ ही धूप, बारिश और ठंडी हवा से भी हेलमेट बचाता है। हेलमेट पहनना कानूनन जरूरी है, नहीं पहनने पर चालान भी हो सकता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने से हेलमेट इसकी क्वालिटी खराब होने लगती है। साथ ही कई बार मार्केट में खराब क्वालिटी के भी हेलमेट मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या हेलमेट एक्सपायर होता है और इसे कब बदल देना चाहिए।

दरअसल, हेलमेट कई अलग-अलग हिस्सों से मिलकर बना होता है और इन हिस्सों को समय-समय पर बदलने की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए हेलमेट को नियमित रूप से चेक करना जरूरी होता है, ताकि आप सुरक्षित रहें।

हेलमेट का बाहरी हिस्सा (आउटर शेल) फाइबरग्लास, कार्बन फाइबर और केवलर जैसे मजबूत मटेरियल से बना होता है। इसके अंदर की गद्दी आराम देने और झटकों को कम करने में मदद करती है, जबकि वाइजर आपकी आंखों को धूल मिट्टी, हवा और मौसम के असर से बचाता है। लेकिन समय के साथ ये खराब होने लगते हैं।

helmet expiry, do helmets expire, helmet lifespan, when to replace helmet
कब बदल देना चाहिए हेलमेट(Photo Source: ChatGPT)

इनर पैडिंग (अंदर की गद्दी)
अंदर की पैडिंग आमतौर पर फोम से बनी होती है और ऊपर से कपड़े से कवर रहती है। पसीना और बालों का तेल लगने से यह धीरे-धीरे खराब हो सकती है। इससे सिर को सही कुशन नहीं मिल पाता और दुर्घटना या झटके के समय यह प्रभावी तरीके से सुरक्षा नहीं दे पाती। ऐसे में जब यह खराब हो जाए, तो तुरंत बदल लें।

वाइजर (शीशा)
हेलमेट का शीशा कितने भी अच्छे मटेरियल का बना हो, समय के साथ इसपर खरोंचदार या धुंधलापन आ ही जाता है। इससे दिखने में समस्या आने लगती है। ऐसे में जब भी यह खराब हो तो तुरंत बदल लेना चाहिए, ताकि सड़क पर आपकी विजिबिलिटी साफ रहे और आप सुरक्षित रहें।

कब बदल लेना चाहिए
कई हेलमेट बनाने वाली कंपनियां सलाह देती हैं कि हेलमेट को निर्माण तिथि से लगभग 5 साल के भीतर बदल लेना चाहिए। हालांकि, जो लोग नियमित रूप से कई घंटों तक बाइक चलाते हुए हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें जल्दी बदल लेना चाहिए। खासकर तब, जब हेलमेट में कहीं दरार, ढीलापन या अन्य कोई समस्या दिखाई दे।

डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।

Also Read
साबुन के छोटे-छोटे टुकड़ों को फिर से करें इस्तेमाल, बनाएं बाजार जैसा पेपर सोप