Teddy Day 2026: फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है। इसके पहले सप्ताह को वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के नाम से जाना जाता है, जिसकी शुरुआत रोज डे (Rose Day) के साथ होती है। वहीं, कल यानी 10 फरवरी है और इस दिन लवर्स टेडी डे के तौर पर इसे सेलिब्रेट करते हैं।

ऐसे में अगर आप भी अभी तक अपने क्रश, गर्लफ्रेंड या फिर पार्टनर को गिफ्ट देने के लिए टेडी नहीं खरीद पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही कुछ आसान चीजों की मदद से बेहद क्यूट टेडी बियर तैयार कर सकते हैं।

टेडी बियर बनाने की सामग्री

मुलायम तौलिया या फर जैसा कपड़ा
रबर बैंड या मजबूत धागा
आंख और नाक के लिए बटन या काले मोती
गोंद या सुई-धागा
रंगीन रिबन
मुंह या सजावट के लिए फेल्ट या कोई रंगीन कपड़ा
कैंची

घर पर कैसे बनाएं टेडी बियर?

  • टेडी बियर बनाने के लिए सबसे पहले तौलिये को समतल जगह पर फैलाएं। अब इसे दोनों तरफ से रोल करते हुए बीच तक मोड़ लें। इसके बाद ऊपर की तरफ से मोड़कर सिर का आकार बनाएं और रबर बैंड से बांध दें।
  • अब कान बनाने के लिए सिर के ऊपरी हिस्से के दोनों किनारों पर थोड़ा-थोड़ा कपड़ा पकड़कर छोटे बंडल जैसा बनाएं और धागे से बांध दें। इससे टेडी के प्यारे कान तैयार हो जाएंगे। अब बटन या मोती की मदद से आंखें और नाक लगाएं।
  • टेडी को खास लुक देने के लिए उसके गले में एक सुंदर सा रिबन बांध दें। चाहें तो छोटे से दिल का कटआउट बनाकर उस पर मैसेज लिखें और उसे हाथ में भी लगा सकते हैं। यह छोटा सा टच आपके गिफ्ट को और भी पर्सनल बना देगा।