Skincare Tips: स्किन का ख्याल रखने के लिए हम बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स से लेकर कई घरेलू तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ, फ्रेश और नेचुरली ग्लोइंग दिखे। इसके लिए अलग-अलग फेस पैक, मास्क और स्किनकेयर रूटीन को अपनाते हैं। हालांकि घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप DIY रेसिपी तैयार कर सकते हैं। जिसे स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। आज हम आपके साथ ऐसी ही एक रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल स्किन को हाइड्रेटेड और शाइनी बनाए रखने में मदद कर सकता है। हालांकि अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी तरह की त्वचा संबंधी समस्या है, तो इस तरह के घरेलू तरीकों को अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
पिंकविला लाइफस्टाइल प्लस को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस युविका चौधरी ने ग्लोइंग स्किन के लिए खास रेसिपी शेयर की है। जिसे आप घर पर आसानी से ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और इससे जुड़े फायदों के बारे में।
सामग्री
- ग्लिसरीन
- गुलाब जल
- एलोवेरा जेल
बनाने का तरीका
ग्लिसरीन, एलोवेरा जेल और गुलाब जल को अपनी जरूरत के अनुसार मिक्स करें। अगर आपको इसे पतला रखना है, तो इसमें गुलाब जल की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। इसे मॉइश्चराइजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपको सॉफ्ट स्किन चाहिए, तो इसमें ग्लिसरीन की मात्रा बढ़ा सकते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो ग्लिसरीन की मात्रा अपनी त्वचा की जरूरत के अनुसार रख सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप फेस पैक बनाना चाहते हैं, तो ग्लिसरीन, गुलाब जल, एलोवेरा जेल और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पैक में शहद भी मिक्स किया जा सकता है। जिसे आप चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
महंगे मॉइश्चराइजर की जगह आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। जो स्किन को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल बाद त्वचा में सॉफ्टनेस और नमी महसूस हो सकती है। कोरियन इफेक्ट के लिए इसमें गुलाब जल का इस्तेमाल किया गया है।
स्किन पर इसे लगाने के फायदे
युविका चौधरी ने वीडियो में बताया कि इसे लगाने से त्वचा में एक शाइन आ सकती है। अगर आपकी स्किन में रेडनेस है,तो इसे लगाया जा सकता है। इसके अलावा ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद कर सकते हैं। इसे अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। रात के समय इसे लगाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
किसी भी घरेलू तरीके को त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको त्वचा संबंधी कोई समस्या है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”
