DIY Hibiscus Honey Hair Mask: कर्ली यानी घुंघराले बालों की देखभाल के लिए शैंपू, तेल, सीरम और हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग बाजार से हेयर मास्क खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इसे घर पर ही बनाया जा सकता है। गुड़हल और शहद से बनने वाला यह हेयर मास्क बालों की देखभाल में मदद कर सकता है। यह रूखे और उलझे हुए बालों की चमक को लौटाने में मदद कर सकता है। हालांकि बालों पर इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको किसी चीज से एलर्जी या त्वचा संबंधी समस्या है, तो इसे लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

अगर आपके बाल कर्ली हैं, तो यहां बताई गई चीजों की मदद से हेयर मास्क बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है। हालांकि इसका इस्तेमाल फ्रेश करना ज्यादा बेहतर रिजल्ट दे सकता है।

इन चीजों की होगी जरूरत

  • गुड़हल के फूल की सूखी पंखुड़ियां
  • शहद
  • पानी

हेयर मास्क बनाने का तरीका

गुड़हल के फूलों से हेयर मास्क बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको एक कप पानी को गरम करना है। अब इसमें लगभग आधा कप गुड़हल के फूल की सूखी पंखुड़ियों को डालना है। इसे लगभग 15 मिनट तक धीमी आंच पर उबाल लें। जब पानी उबलकर आधा रह जाए, तो इसे ठंडा करके छलनी से छान लें। अब इसमें लगभग दो चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें ताकि मुलायम और चमकदार मास्क तैयार हो सके।

इस्तेमाल करने का तरीका

घुंघराले बालों को स्ट्रेट बालों से ज्यादा देखभाल की जरूरत हो सकती है। अगर आपके बाल ज्यादा सूखे और बेजान नजर आ रहे हैं, तो इस हेयर मास्क को लगाया जा सकता है। इस मास्क को लगाने से पहले बालों को हल्का गीला कर लें। अब बालों की लंबाई और निचले हिस्से में इसे अच्छी तरह लगाएं। लगभग 20 से 30 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकती हैं। यह बालों को नमी देने में मदद कर सकता है। साथ ही यह बालों में एक अलग शाइन और चमक ला सकता है। इससे उलझे हुए बालों की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।

इन बातों का रखें ख्याल

  • अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • घुंघराले बालों पर हेयर मास्क इस्तेमाल करने से पहले बाल साफ और हल्के गीले होने चाहिए।
  • हेयर मास्क को बालों की लंबाई पर लगाएं और जड़ों पर सीधे लगाने से बच सकते हैं।
  • इसे एक निश्चित समय तक ही लगाकर रखें। जरूरत से ज्यादा देर तक छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है।
  • हेयर मास्क को धोने के लिए ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। बहुत ज्यादा गरम पानी से धोने से बचें।

Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”