दिवाली का इंतजार कई लोग महीनों पहले से ही करने लगते हैं। इस दिन पर क्या पहना जाए और कैसा लुक किया जाए, इसे लेकर खास तैयारियां की जाती हैं। खासतौर पर महिलाएं अपने दिवाली लुक को स्पेशल बनाने के लिए दुकानों से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक आउटफिट की खोज करती हैं। हालांकि कई बार हमें समझ नहीं आता कि त्योहार पर क्या पहना जाए। अगर आप भी कंफ्यूज हैं, तो इंडो वेस्टर्न आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। आकर्षक और स्टाइलिश लुक के लिए यह बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। इनके कुछ डिजाइन्स यहां दिए गए हैं, जो दिवाली लुक को खास बनाने में मदद कर सकते हैं।

दिवाली पर ट्रेडिशनल और मॉडर्न आउटफिट का कॉम्बिनेशन ट्राई करने के लिए इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहन सकती हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि दिवाली पर क्या पहना जाए, तो यहां दी गई आउटफिट से आइडिया लिया जा सकता है।

गाउन विद दुपट्टा

दिवाली पर स्टाइलिश और मॉडर्न लुक के लिए इस तरह के गाउन लुक को ट्राई किया जा सकता है। इस तरह की आउटफिट को इंडियन टच देने के लिए दुपट्टे को कैरी किया जा सकता है। शादी, पार्टी और त्योहारों में इस तरह के गाउन काफी पसंद किए जाते हैं। यह ट्रेंडी, स्टाइलिश और एथनिक लुक के लिए परफेक्ट विकल्प हो सकता है।

ग्रीन इंडो वेस्टर्न ड्रेस

इस ऑलिव ग्रीन फ्लोरल इंडो वेस्टर्न आउटफिट को दिवाली के लिए चुन सकती हैं। इस तरह की आउटफिट स्टाइलिश और यूनिक लुक दे सकती है। इसके साथ पर्ल ज्वेलरी और पाउच लुक में चार चांद लगा सकते हैं। साथ ही चूड़ियां और जूती से लुक को पूरा कर सकती हैं।

को-ओर्ड सेट

त्योहार पर कुछ हटके और अलग पहनना चाहती हैं, तो को-ओर्ड सेट ट्राई कर सकती हैं। पेस्टल या लाइट कलर के हैवी वर्क वाले को-ओर्ड दिवाली के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। यह आपके लुक को आकर्षक और मॉडर्न बना सकते हैं। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी और हेयरस्टाइल लुक को पूरा करने में मदद करेगा।

केप विद ब्रालेट सेट

कई लोग दिवाली पार्टी में शामिल होते हैं और ऐसे में कुछ स्टाइलिश पहनना चाहते हैं। अगर आप भी इस तरह की आउटफिट देख रही हैं, तो केप विद ब्रालेट सेट से आइडिया ले सकती हैं। यह त्योहार, शादी और पार्टी के लिए अच्छी आउटफिट साबित हो सकती है। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी और मेकअप लुक को पूरा कर सकते हैं।

स्कर्ट सेट

खुशियों भरे इस त्योहार पर सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं और अपनों के साथ जश्न मनाते हैं। इस खास अवसर पर अगर आप कुछ ऐसी आउटफिट देख रही हैं, जो बजट में हो तो इसे चुन सकती हैं। स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप और दुपट्टे से लहंगा लुक क्रिएट किया जा सकता है। साथ में ज्वेलरी और हेयरस्टाइल लुक को आकर्षक बनाने में मदद कर सकता है।