दिवाली से पहले घर-घर में सफाई करने में लोग जुट जाते हैं। कोई भी अपने घर को साफ करने, चमकाने और सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। पर्दे लेकर फर्नीचर और सजावटी सामानों पर जमी धूल और गंदगी को साफ करने का काम जोरों से चलता है। घर को सजाने के लिए बहुत सारे लोग आर्टिफिशियल प्लांट्स-फ्लॉवर रखते हैं।

इन्हें साफ करने की बारी जब आती हैं तो अक्सर मन में यह सवाल होता है कि ऐसा क्या किया जाए जो यह नए की तरह चमक भी जाएं और रंग भी फीका न पड़े। इन्हें साफ करते समय इनके मटीरियल और बनावट का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि पत्तियां मुड़ें नहीं, रंग न छूटे और फूल खराब न हों। आइए जानें बिना नुकसान पहुंचाए नकली फूल-पत्तों और पौधों की क्लीनिंग का तरीका।

सबसे पहले हटाएं धूल

अगर आर्टिफिशियल प्लांट्स और फ्लॉवर्स पर ज्यादा धूल या गंदगी नहीं तो उन्हें धोएं नहीं। बल्कि माइक्रोफाइबर कपड़े से पत्तियों को धीरे-धीरे पोंछें। कई बार कुछ पत्तियों पर हाथ नहीं पहुंचता है ऐसे में पेंट ब्रश की मदद से उन्हें साफ करें। इसे ऊपर से नीचे की तरफ साफ करें। इससे धूल पत्तियों पर दोबारा नहीं गिरेगी।

प्लास्टिक की पत्तियों को ऐसे करें साफ

कई बार प्लास्टिक के आर्टिफिशियल प्लांट्स ऐसी जगह रखे होते हैं जहां पर धूल के साथ चिकनाई भी जम सकती है। ऐसे में उन्हें साफ करने के लिए आप मुलायम कपड़े को हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें। ज्यादा चिपचिपाहट हो तो पानी में थोड़ा-सा हल्का लिक्विड क्लींजर भी मिला सकते हैं। इससे पत्तियों को साफ करें। पहले किसी कम दिखाई देने वाली पत्ती पर यह तरीका आजमाएं।

कपड़े के फूलों को सावधानी से करें

घर में अगर कपड़े या सिल्क जैसे मटीरियल से बने फूलों साफ करना है तो पानी में धोना सही नहीं है। कई बार इनकी पंखुड़ियां नाजुक होती हैं ऐसे पानी धूल हटाने के लिए मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें।

बड़े आर्टिफिशियल प्लांट्स की ऐसे करें सफाई

घर में रखे बड़े नकली पौधों की पत्तियों से ज्यादा अंदर की तरफ ज्यादा धूल जमा हो जाती है। इन्हें साफ करने के लिए लंबे हैंडल वाले डस्टर का इस्तेमाल करें। पहले ऊपरी पत्तियों को साफ करें, फिर धीरे-धीरे नीचे की तरफ आएं।

पत्तियों के बीच जमी धूल के लिए अपनाएं यह तरीका

कई बार पत्तियों के जोड़, फूलों के बीच और तने के पास धूल जमा हो जाती है। इसे साफ करने के लिए आप हेयर ड्रायर यूज कर सकते हैं। इसके लिए ड्रायर की ठंडी हवाया सबसे कम सेटिंग का इस्तेमाल करें। हवा इतनी तेज न रखें कि पत्तियां मुड़ने लगें।