दिवाली के मौके पर घर को सजाने के लिए लोग तरह-तरह की लाइट्स और सजावटी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान बालकनी को भी सजाया जाता है। लेकिन कई बार बालकनी की ऐसी सजावट कर दी जाती है कि जगह थोड़ी भरी-भरी नजर आने लगती है। बालकनी में लगी लाइट्स जब शाम को जलाए जाते हैं, तो जगह रोशनी से जगमगा उठती है। अगर आप भी इस दिवाली अपनी बालकनी को खूबसूरत और रोशन बनाना चाहते हैं, तो यहां से आइडियाज ले सकते हैं।
ऊपर की तरफ ऐसी रखें लाइट
बालकनी की छत से लेकर नीचे तक के लिए आप कई सारे झालर लगाने के बजाए पर्दे वाली झालर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दिखने में अधिक आकर्षक लगते हैं। बाजार में कई तरह के पर्दे वाले झालर उपलब्ध हैं, आप अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकते हैं। इसमें कई तरह की रंगीन लाइट भी आती हैं।
रेलिंग को बनाएं खास
रेलिंग की अगर सही तरीके से सजावट की जाए, तो बालकनी थोड़ी अधिक सुंदर नजर आती है। रेलिंग पर झालर लगा सकते हैं। इसके लिए आप साधारण पीली या गर्म सफेद रोशनी वाली LED झालर का इस्तेमाल कर सकते हैं। झालर को रेलिंग के चारों ओर सीधी लगाने के बजाय थोड़े अंतर पर घुमाव देते हुए लगाएं।
झालर के साथ LED लाइट्स का सही इस्तेमाल
बालकनी में हल्की पीली गर्म रोशनी वाली LED लाइट्स को अगर सही तरीके से लगाया जाए तो जगह और भी खूबसूरत दिखने लगती है। इसके लिए आप एलईडी लाइट्स को पूरी बालकनी के फ्रेम में लगा सकते हैं। ऊपर पर्दे वाली लाइट, रेलिंग पर झालर और बालकनी के फ्रेम में एलईडी लाइट शाम को जलाने पर जगह को और भी खूबसूरत नजर आता है।
दीवारों पर बनाएं लाइट्स का खूबसूरत डिजाइन
किसी खाली दीवार पर लाइट्स का खूबसूरत डिजाइन बनाकर बालकनी को आकर्षक बनाया जा सकता है। आमतौर पर लोग दीवार पर झालर को सीधा लटका देते हैं, लेकिन आप इससे अलग-अलग डिजाइन बना सकते हैं।
इस तरह करें सजावट
- झालर को दीवार पर जिगजैग पैटर्न में लगाएं
- दीवार पर दिल, सितारे या लहरों जैसी डिजाइन बनाई जा सकती है।
- अगर दीवार पर कोई सजावटी पेंटिंग या वॉल हैंगिंग लगी है, तो उसके आसपास हल्की रोशनी वाली झालर लगा सकते हैं।
- दीवार के एक हिस्से पर पर्दे जैसी लाइटिंग करके भी आकर्षक लुक दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें
पुरानी चूड़ियों से बनाएं तोरण, मोतियों से इस तरह दें खूबसूरत लुक
