घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग महंगे फर्नीचर और पेंट पर खूब ध्यान देते हैं। अन्य चीजों के साथ डाइनिंग टेबल भी घर की सुंदरता बढ़ाने में काफी मदद करते है। लेकिन कई बार लोग डाइनिंग एरिया को खाली छोड़ देते हैं, जिससे यह काफी साधारण लगता है। हालांकि, आप कई सारी छोटी चीजों की मदद से डाइनिंग एरिया को आकर्षक बना सकते हैं। डाइनिंग टेबल को कैंडल, प्लांट, टेबल रनर और अन्य कई छोटी-छोटी चीजों की मदद से एलिगेंट बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं सजावट के लिए कुछ आसान तरीके।

फ्लावर वास

डाइनिंग टेबल पर फ्लावर वास रख देने से इसका लुक बदल जाता है। इसमें ताजे या आर्टिफिशियल फूल लग सकते हैं। आप अपने टेबल के अनुसार फ्लावर वास चुन सकते हैं। यह न सिर्फ टेबल बल्कि कमरे के लुक को भी बदलने में मदद करता है।

इंडोर प्लांट से सजाएं

डाइनिंग टेबल को आकर्षक बनाने के लिए आप कुछ इंडोर पौधों का उपयोग कर सकते हैं। छोटे पॉट में रखा पौधा टेबल को फ्रेश लुक देने के साथ ही कमरे की सुंदरता को भी बढ़ाने में मदद करता है।

टेबल रनर

इन छोटी-छोटी चीजों के साथ डाइनिंग टेबल पर रनर रख देने से भी पूरा लुक बदल जाता है। टेबल के रंग और घर की थीम के अनुसार रनर चुन सकते हैं। लकड़ी के टेबल पर हल्के रंग का रनर खूबसूरत लगता है तो वहीं सिंपल टेबल के लिए आप प्रिंटेड रनर इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैंडल से बढ़ाएं खूबसूरती

डाइनिंग टेबल पर छोटी-छोटी कैंडल्स या कैंडल होल्डर भी रखकर इसकी शोभा बढ़ा सकते हैं। डिनर के दौरान इन्हें जलाने से टेबल का लुक और भी खास लगने लगता है।

कोस्टर से करें सजावट

कोस्टर का इस्तेमाल गिलास या कप रखने के लिए किया जाता है। लेकिन कुछ डिजाइनर कोस्टर टेबल की सजावट में भी काम आते हैं। लकड़ी, जूट, मार्बल या डिजाइनर कोस्टर को टेबल की थीम के अनुसार चुना जा सकता है।

वुडन ट्रे का करें इस्तेमाल

डाइनिंग टेबल पर एक आकर्षक वुडन ट्रे भी रखकर उसके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। इस वुडन ट्रे में आप नमक-मिर्च के डिब्बे, छोटी कैंडल और फूलों का वास रखकर सेंटरपीस बना सकते हैं। इससे छोटी-छोटी चीजें बिखरी हुई नहीं नजर आएंगी।

दीवार से करें मैच

डाइनिंग टेबल की सजावट आप दीवार पर किए गए पेंट के रंग से कर सकते हैं। दीवार पर मिरर, पेंटिंग या वॉल आर्ट है, तो टेबल की सजावट उसी थीम के अनुसार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें
बेडरूम के खाली जगहों का स्मार्ट तरीके से करें इस्तेमाल, इन चीजों से करें सजावट