Fashion Tips: डेनिम फैशन एक ऐसा हिस्सा है, जो हर सीजन ट्रेंड में बना रहता है। समय के साथ जींस के डिजाइन, फिट और स्टाइल में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। स्किनी, लेयर्ड, स्ट्रेट फिट के बाद अब बैगी जींस और वाइड लेग जींस भी लोगों की पसंद बन गए हैं। कैजुअल आउटिंग से लेकर कॉलेज, ऑफिस और ट्रैवल तक इन दोनों जींस को टॉप, शर्ट, टी-शर्ट और फुटवियर के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। यही वजह है कि दोनों आजकल फैशन ट्रेंड का हिस्सा बने हुए हैं।

हालांकि पहली नजर में बैगी जींस और वाइड लेग जींस काफी हद तक एक जैसी लगती है। ढीले-ढाले फिट की वजह से कई लोग दोनों के बीच अंतर नहीं समझ पाते हैं। लेकिन दोनों के बीच फिट, कट और पहनने पर मिलने वाले लुक में कई अंतर होते हैं। अगर आप नई जींस खरीदने की सोच रहे हैं, तो दोनों के बीच अंतर जानना फायदेमंद सकते हैं। जिससे इन्हें बेहतर तरीके से स्टाइल किया जा सकता है।

बैगी और वाइड लेग जींस में अंतर

बैगी जींस ढीले-ढाले फिट वाले डेनिम पैंट होते हैं, जो कमर से लेकर एंकल तक रिलैक्स्ड लुक देते हैं। इसे पहनने पर कैजुअल और ट्रेंडी लुक मिलता है। वहीं वाइड लेग जींस कमर से नीचे तक चौड़े और सीधे आकार में होते हैं। इसका फिट बैगी जींस की तुलना में ज्यादा बैलेंस्ड और फ्लोई नजर आता है।

अगर दोनों के बीच अंतर करना है, तो सबसे बड़ा फर्क इनके फिट और चौड़ाई में होता है। बैगी जींस जांघों और घुटनों के ऊपर वाले हिस्से से ज्यादा ढीली और चौड़ी होती है, जबकि वाइड लेग जींस कमर के नीचे तक समान चौड़ाई में बनी रहती है। यही वजह है दोनों पहनने और लुक में अलग-अलग नजर आते हैं।

बैगी और वाइड लेग जींस में क्या चुनें?

अगर आपको रिलैक्स्ड और कैजुअल लुक पसंद है, तो बैगी जींस बेहतर ऑप्शन हो सकता है। वहीं अगर फ्लोई और एलिगेंट लुक चाहिए तो वाइड लेग जींस ट्राई कर सकते हैं। दोनों ही जींस आरामदायक और स्टाइलिश होते हैं। इन्हें कई तरह के टॉप और शर्ट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। इनसे आपके वाडरोब को एक ट्रेंडी लुक मिल सकता है।

बैगी और वाइड लेग जींस स्टाइल करने का तरीका

दोनों ही जींस को आप कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। कैजुअल और स्ट्रीट लुक के लिए बैगी जींस को क्रॉप टॉप, प्रिंटेड टी-शर्ट या ओवरसाइज्ड हुडी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ स्नीकर्स या बूट्स पेयर कर सकती हैं। इसके अलावा फिटेड टॉप और टक-इन करके शर्ट भी बेहतरीन लुक दे सकती है।

वहीं वाइड लेग जींस के साथ कूल और ट्रेंडी लुक क्रिएट करने के लिए बॉडीसूट, शॉर्ट कुर्तियां, क्रॉप टॉप्स, शर्ट, टी-शर्ट या लेयरिंग आउटफिट्स स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा वाइड लेग जींस के साथ क्रॉप टॉप और जैकेट और सैंडल्स एक स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।