2026 Dhanteras Shubhkamnaye: पंचदिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत 6 नवंबर से होने जा रही है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं। इस दिन को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। धनतेरस पर सोना-चांदी समेत कुछ चीजों को खरीदने का खास महत्व होता है। जो लोग सोना-चांदी नहीं लेते हैं वो बर्तन खरीदते हैं। लोग वाहन, प्रॉपर्टी खरीदते हैं।
माता लक्ष्मी-भगवान गणेशजी की मूर्ति समेत दीवाली का सामान लेते हैं। ऐसी मान्यता है कि इन चीजों को खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस खास अवसर पर आप अपनों को शुभकामनाएं भी दे सकते हैं। यहां इसके लिए कुछ संदेश शेयर किए गए हैं जो आपके काम आ सकते हैं। इन्हें आप सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं।

सोने-चांदी से भी अनमोल हो आपकी मुस्कान, घर में हमेशा बना रहे खुशियों का सामान। मां लक्ष्मी की कृपा से रोशन रहे आपका संसार। शुभ धनतेरस!
हर सुबह नई उम्मीद लेकर आए, हर शाम खुशियों के दीप जलाए। आपके जीवन में कभी न हो खुशियों की कमी, धनतेरस पर बस यही दुआ है हमारी।
घर के आंगन में खुशियों की बरसात हो, हर दिन नई शुरुआत हो। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और अपनों का साथ हो। आपको धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
धन की चमक से ज्यादा रिश्तों की मिठास बनी रहे, चेहरे पर मुस्कान और दिल में विश्वास बना रहे। आपका जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहे। शुभ धनतेरस!
दीपों की रोशनी आपके जीवन से हर अंधेरा मिटा दे, मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर को खुशियों से सजा दे। धनतेरस की ढेर सारी शुभकामनाएं!
बरकत इतनी हो कि कभी कमी महसूस न हो, सेहत ऐसी हो कि दवाओं की जरूरत न हो और अपनों का साथ ऐसा हो कि हर दिन त्योहार लगे। शुभ धनतेरस!
खुशियों की थाली सजे, उम्मीदों के दीप जलें, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपके सारे सपने सफल हों। धनतेरस की मंगलकामनाएं!
न तिजोरी में धन की कमी हो, न घर में हंसी की कमी हो। हर दिन आपके लिए खुशियों का नया पैगाम लेकर आए। शुभ धनतेरस!

इस धनतेरस पर आपके घर सिर्फ धन नहीं, सुकून भी आए। सिर्फ खुशियां नहीं, अपनों का साथ भी बना रहे। आपका जीवन मंगलमय हो!
हर ख्वाहिश को नई उड़ान मिले, मेहनत को उसकी पहचान मिले। मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा से आपको सुख, सेहत और समृद्धि का वरदान मिले।
धन की बरकत, सेहत की सौगात और अपनों का साथ बना रहे। आपको धनतेरस की बहुत-बहुत बधाई!
आपके घर में खुशियों का बसेरा हो और हर दिन मंगलमय सवेरा हो। शुभ धनतेरस!
मां लक्ष्मी की कृपा बरसे, भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद मिले। आपका जीवन खुशियों से महके। धनतेरस की शुभकामनाएं!
हर कोना रोशनी से जगमगाए, हर चेहरा मुस्कुराए। आपके जीवन में सुख-समृद्धि का दीप हमेशा जलता रहे।
इस धनतेरस आपके घर बरकत आए, मन को सुकून मिले और जीवन में खुशियों के नए रास्ते खुल जाएं। हार्दिक शुभकामनाएं!
