Gold Bali Designs: दिवाली पांच दिनों का त्योहार है और इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। इस शुभ अवसर पर धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है और सोने-चांदी की वस्तुएं खरीदना अच्छा माना जाता है। हालांकि सोने और चांदी के दाम काफी बढ़ गए हैं, जिसकी वजह से हम इससे बनी चीजों को लेने से पहले सोचते हैं। लेकिन आप ऐसी चीज भी खरीद सकते हैं, जो बजट में मिल जाएं। इसके लिए सोने की छोटी बालियां बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। जिन्हें आप रोज पहनने के लिए धनतेरस के शुभ अवसर पर खरीद सकती हैं।
इस साल धनतेरस 6 नवंबर, 2026 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर अगर आप सोने की बालियां खरीदना चाहती हैं, तो यहां दिए गए डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। रोजाना पहनने के लिए ये डिजाइन बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
मिनिमलिस्टिक बालियां
अगर आप धनतेरस पर कुछ ऐसा खरीदना चाहती हैं, जो दिखने में अलग और हटके लगे तो इस डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। पर्ल ड्रॉप बाली दिखने में खूबसूरत और क्लासी लगती है। इसे आप रोज पहनने के लिए खरीद सकती हैं। इसके अलावा यह डिजाइन खास मौकों पर भी अच्छा लगेगा।

ट्विस्टेड बाली डिजाइन
मॉडर्न और ट्रेंडी लुक के लिए ट्विस्टेड बाली डिजाइन को पहना जा सकता है। इस तरह की बालियां आपके सिंपल लुक को आकर्षक बना सकते हैं। अगर आप कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो इस डिजाइन की बाली को कैरी कर सकती हैं। यह साड़ी, सूट और मॉडर्न आउटफिट पर भी अच्छे लग सकते हैं।

हूप बाली डिजाइन
अक्सर हम रोज पहनने के लिए कुछ ऐसे डिजाइन देखते हैं, जो हल्के और सुंदर दिखें। ऐसे में आप इस हूप बाली से आइडिया ले सकती हैं। इस तरह के डिजाइन दिखने में आकर्षक लगते हैं और इन्हें रोज पहनने में भी परेशानी नहीं होती। धनतेरस पर बजट में बालियां खरीदने के लिए इस तरह के डिजाइन को चुन सकती हैं।

मॉडर्न बालियां
धनतेरस पर खरीदी गई चीजें यादगार होती हैं। अगर आप ऐसी बाली खरीदना चाहती हैं जो हर मॉडर्न और स्टाइलिश दिखे, तो इस डिजाइन से आइडिया लिया जा सकता है। बो या ट्विस्टेड डिजाइन वाली बालियां आपके लुक को आकर्षक और खूबसूरत बना सकती हैं। इस तरह की बालियां यंग लड़कियों पर काफी अच्छी लग सकती हैं। इसे आप अपनी बेटी या पोती के लिए भी खरीद सकती हैं।

स्टाइलिश बालियां
रोज पहनने के लिए कुछ हटके और यूनिक डिजाइन देख रही हैं, तो इस तरह की बाली को चुन सकती हैं। इसके नीचे मौजूद मोतियां बालियों को आकर्षक और स्टाइलिश बना रही हैं। इस तरह के डिजाइन से आइडिया लिया जा सकता है, जो डेली वियर ही नहीं बल्कि आने-जाने के लिए अच्छा रहेगा।

कैजुअल बाली डिजाइन
धनतेरस पर बजट को देखते हुए सोने की लाइटवेट और स्टाइलिश बालियों को चुन सकती हैं। यह डिजाइन दिखने में अच्छा लगता है और आजकल काफी ट्रेंड में हैं। वेस्टर्न और ट्रेडिशनल आउटफिट दोनों के साथ इस तरह की बालियां पहनी जा सकती हैं।

सिंपल बालियां
धनतेरस पर सोने की प्लेन या सिंपल एक या दो ग्राम की बालियां खरीद सकते हैं। यह छोटी बच्चियों के लिए रोजाना पहनने के लिए अच्छी रहेंगी। हल्की और सिंपल बालियां रोजाना पहनने के लिए अच्छा विकल्प हो सकती हैं। इस तरह के डिजाइन ज्यादातर महिलाएं अपने पास रखती हैं। अगर आप बजट में कुछ खरीदना चाहती हैं, तो इस बाली डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।

