Dal Tadka Recipe: जब भी लोग ढाबा पर खाना खाने जाते हैं तो अक्सर दाल तड़का जरूर ऑर्डर करते हैं। घर में भले ही वो दाल ज्यादा न खाते हो लेकिन ढाबे की दाल तड़का खाने से खुद को रोक नहीं पाते है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसका स्वाद घर में बनने वाली दाल से काफी अलग होता है। घर में अक्सर लोग इसे बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ढाबे जैसा स्वाद नहीं आता है। इसे कैसे बनाया जाता है, बनाने के लिए जरूरी सामग्री और सही तरीका यहां से आप नोट कर सकते हैं।

ढाबा स्‍टाइल दाल तड़का के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

अरहर दाल – दो कप
टमाटर – 3 बारीक कटे हुए
प्याज 2 कटी हुई
हरी मिर्च 4 तीन छोटी छोटी कटी हुई
धनिया पाउडर – 2 छोटे चम्मच
हल्दी – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
अदरक और लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
हींग – 1 चुटकी भर
साबुत लाल मिर्च – 1
घी या मक्खन – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार

ढाबा स्‍टाइल दाल तड़का बनाने की विधि

ढाबा स्टाइल में दाल तड़का बनाने के लिए सबसे पहले अरहर की दाल को धो लें। फिर कुछ देर के लिए इसे भिगो दें। अब आपको दाल को कुकर में डालना है। जरूरत के मुताबिक पानी डालें। इसमें हल्दी, नमक मिलाएं। फिर इसे पकने के लिए रख दें। इसके पकने के बाद गैस ऑफ कर दें। कड़ाही में एक चम्मच घी डालें। गर्म होने पर प्याज डालें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं। इन्हें भूनें फिर हरी मिर्च भी डाल दें। थोड़ी देर भूनने के बाद इसमें टमाटर, लाल मिर्च और धनिया पाउडर भी मिलाएं। हल्‍की आंच पर सभी चीजों को कुछ देर पकने दें। फिर कड़ाही में उबली हुई दाल डाल को मिला दें। इसे आपको हल्‍की आंच पर कुछ देर पकाना है। फिर गैस ऑफ दें। अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें। फिर इसमें जीरा डालें। इसके बाद साबुत लाल मिर्च के अलावा हींग का तड़का लगाएं। अब आपको तड़के को दाल में डालना है। उसे मिक्स करें फिर बारीक कटे हुए धनिए से गार्निश करें।