दिल्ली में कई ऐसे मार्केट हैं जो सस्ते दामों में स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़ों के लिए खास पहचान रखते हैं। यहां आपको लेटेस्ट फैशन के अनुसार टॉप्स, कुर्तियां, ड्रेसेस, जींस, स्कर्ट और समर को-ऑर्डे सेट तक हर तरह के आउटफिट आसानी से मिल जाते हैं। खास बात यह है कि इन बाजारों में अलग-अलग बजट के हिसाब से शॉपिंग करने का भी विकल्प होता है, जिससे कम कीमत में भी शानदान लुक पाया जा सकता है। गर्मी के मौसम में महिलाएं इन मार्केट्स से हल्के फैब्रिक, कॉटन ड्रेसेस, फ्लोरल प्रिंट, ढीले-ढीले कुर्ते और ट्रेंडी वेस्टर्न आउटफिट खरीद सकती हैं।

1- लाजपथ नगर सेंट्रल मार्केट (Lajpat Nagar Central Market)
दिल्ली का लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़ों के लिए मशहूर है। गर्मियों में यहां कॉटन कुर्तियां, हल्के फैब्रिक के सूट सेट फ्लोरल प्रिंट्स और समर ड्रेसेस आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा ज्वेलरी और एक्सेसरीज भी सस्ते दामों में खरीद सकती हैं।

2- सरोजनी नगर (Sarojini Nagar Market)
सरोजनी नगर मार्केट दिल्ली का सबसे पॉपुलर बजट-फ्रेंडली फैशन हब है। यहां आपको लेटेस्ट ट्रेंडी टॉप्स, ड्रेसेस, जींस, स्कर्ट और अन्य गर्मियों के कपड़े मिल सकते हैं। यहां शॉपिग करते समय आप मोल-भाव कर सकती हैं, जिससे कीमत और भी किफायती हो जाती है।

3- जनपथ (Janpath Market)
बोहो और ट्रेंडी स्टाइल की शॉपिंग के लिए आप जनपत मार्केट जा सकती हैं। यहां पर एथनिक टॉप्स, स्कर्ट, कॉटन ड्रेसेस और अन्य गर्मियों के कपड़े सस्ते दामों में मिलते हैं। साथ ही यहां पर हैंडमेड बैग्स, बेल्ट्स और ज्वेलरी भी कम दामों में खरीद सकती हैं।

4- कमला नगर मार्केट (Kamla Nagar Market)
दिल्ली विश्वविद्यालय, नॉर्थ कैंपस के पास स्थित कमला नगर मार्केट कॉलेज स्टूडेंट्स और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां हल्के और आरामदायक कपड़े मिलते हैं। इसके अलावा ट्रेंडी बैग्स और एक्सेसरीज भी सस्ते दामों में मिल जाते हैं।

5- चांदनी चौक (Chandni Chowk Market)
पुरानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाले चांदनी चौक एथनिक और कॉटन फैब्रिक के लिए जाना जाता है। गर्मियों में यहां पर हल्के कुर्ते, सूट सेट और फ्लोरल ड्रेसेस कम दामों में मिल जाते हैं।

Also Read
भारत के टॉप 7 जींस होलसेल मार्केट, बेहद सस्ते में मिलते हैं ब्रांडेड पैंट