अगर घर में पढ़ने वाले बच्चे हैं तो उनके लिए स्टडी रूम बनाना बेहद जरूरी होता है। यह वह कोना होता है, जहां बच्चे शांत माहौल में एकाग्र होकर पढ़ाई कर सकें। कमरा जितना साफ-सुथरा और व्यवस्थित रहता है, पढ़ने का माहौल उतना ही बेहतर होता है। कई बार लोग कमरे को खूबसूरत बनाने के लिए बड़े फर्नीचर या महंगे डेकोरेशन आइटम खरीद लाते हैं। लेकिन आप कुछ छोटी-छोटी चीजों की मदद से भी स्टडी रूम को आकर्षक बना सकते हैं।
1- ऐसा होना चाहिए स्टडी लैंप
स्टडी रूम में ऐसा टेबल लैंप होना चाहिए जो सुंदर और उपयोगी भी हो। खासकर रात में पढ़ाई करते समय इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में लैंप चुनते वक्त केवल डिजाइन नहीं बल्कि उसकी रोशनी भी देखें। ऐसी रोशनी बेहतर रहती है जो पढ़ते समय आंखों पर अनावश्यक दबाव न डाले। आप अपने टेबल के आकार के अनुसार लैंप चुन सकते हैं।
2- इनडोर प्लांट बढ़ाएगा खूबसूरती
स्टडी रूम को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए इनडोर प्लांट काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इससे कमरे में ताजगी भरा माहौल बनता है। इनडोर प्लांट्स को स्टडी टेबल के किसी कोने या खिड़की के पास रखा जा सकता है।
3- डेस्क ऑर्गेनाइजर
पेन, पेंसिल, मार्कर, स्केल और दूसरी छोटी चीजें जब स्टडी टेबल पर बिखरी रहती हैं तो पूरा कमरा अस्त-व्यस्त नजर आने लगता है। इसके लिए एक अच्छा डेस्क ऑर्गेनाइजर रखा जा सकता है। इसमें आप स्टेशनरी की अलग-अलग चीजों को व्यवस्थित तरीके से रख सकते हैं।
4- दीवार पर लगाएं पोस्टर
स्टडी रूम की खाली दीवार का भी आप बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। जहां आपका स्टडी टेबल है उसके सामने मोटिवेशनल कोट्स लगा सकते हैं। पढ़ाई, मेहनत और लक्ष्य से जुड़े छोटे-छोटे कोट्स कमरे को पर्सनल टच भी देते हैं।
5- वॉल शेल्फ
स्टडी रूम में फर्श पर अतिरिक्त फर्नीचर रखने के बजाए दीवार की खाली जगह का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां आप छोटी वॉल शेल्फ लगा सकते हैं, जिसमें किताबें, पौधे, छोटी घड़ी या डेकोरेशन आइटम रख सकते हैं।
6- रग से सजाएं
अगर आपके स्टडी रूम में थोड़ी जगह बची है तो आप टेबल और कुर्सी के आसपास या कमरे के किसी हिस्से में छोटा रग बिछा सकते हैं। इससे कमरे को गरमाहट और आकर्षक लुक मिलता है। रग का रंग आप कमरे की दीवारों या फर्नीचर से मेल खाता रख सकते हैं।
7- टेबल से बदलें लुक
स्टडी टेबल के किसी खाली कोने में छोटा सा डेकोरेशन आइटम रख सकते हैं। यहां कोई छोटी मूर्ती, मिनिमल शोपीस या छोटा प्लांटर भी रख सकते हैं। ऐसे में आप इन छोटी-छोटी चीजों की मदद से स्टडी रूम का लुक बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें
बेडरूम के खाली जगहों का स्मार्ट तरीके से करें इस्तेमाल, इन चीजों से करें सजावट
