दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों को खास अंदाज में सजाते हैं। कमरे, छत, बालकनी से लेकर लगभग घर के हर हिस्से की सजावट की जाती है। ज्यादातर लोग सजावट के सामान बाजार से खरीदते हैं, लेकिन कई बार ये काफी महंगे होते हैं। हालांकि, हमारे घर में कई ऐसी चीजें हैं मौजूद हैं, जिनकी मदद से हम तरह-तरह का सजावटी समाना बना सकते हैं। इन्हीं में से एक थर्माकोल है, जिसे आप आसानी से मनचाहे आकार में काटकर सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं दिवाली के मौके पर थर्माकोल से किस तरह सजावट करें।

1- थर्माकोल के दीये

दिवाली पर दीयों के बिना घर की सजावट अधूरी लगती है। ऐसे में आप थर्माकोल की मदद से सजावटी दीये तैयार कर सकते हैं। इसके लिए थर्माकोल की शीट लें और उस पर दीये का आकार बनाकर सावधानी से काट लें। अब इसे सुनहरे, लाल, पीले या नारंगी रंग से सजाएं। इसके किनारों पर छोटे मोती, चमकीले सितारे और सजावटी नग लगा सकते हैं। तैयार दीयों को पूजा घर, दरवाजे के आसपास या दीवारों पर सजा सकते हैं। ध्यान रखें की थर्माकोल के दीयों में अकली मोमबत्ती या जलती हुई बाती नहीं रखनी है। इसे सिर्फ सजावटी वस्तु के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

2- वॉल हैंगिंग

अगर आप दिवाली पर घर की दीवारों को कुछ अलग अंदाज में सजाना चाहते हैं, तो थर्माकोल से वॉल हैंगिंग बना सकते हैं। इसके लिए थर्माकोल की शीट से गोल, चौकोर या फूलों के आकार के टुकड़े काट लें। अब इन्हें अपनी पसंद के रंगों से सजाएं। आप इन पर रंगीन कागज, छोटे मोती, शीशे और चमकीली लेस भी लगा सकते हैं। सभी टुकड़ों को धागे या सजावटी रस्सी की मदद से जोड़कर खूबसूरत वॉल हैंगिंग तैयार करें। इसे मुख्य दरवाजे के पास या लिविंग रूम की दीवार पर लगा सकते हैं।

3- रंगोली की करें सजावट

प्राचीन समय से ही लोग दिवाली के मौके पर रंगोली बनाने की परंपरा रही है। लेकिन इस दिवाली आप रंगोली को आकर्षक बनाने के लिए थर्माकोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए थर्माकोल से फूल, पत्तियां, मोर और छोटी-छोटी गोल आकृतियां तैयार करें। इन्हें रंगों और चमकीले सजावटी सामान से सजाएं। अब रंगोली के चारों ओर इन आकृतियों को लगाकर सजावट को नया रूप दें। इससे रंगोली देखने में अधिक आकर्षक लगेगी।

4- सजावटी फूल और माला

दिवाली के मौके पर घर की सजावट में फूल और माला का विशेष स्थान रहता है। लेकिन आप थर्माकोल से भी खूबसूरत फूल बनाकर उन्हें घर में सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए थर्माकोल की पतली शीट लें और उस पर गुलाब, कमल या गेंदे के फूल की आकृति बनाएं। अब इन्हें काटकर रंगों से सजाएं। फूलों के बीच में मोती या छोटे सजावटी नग लगाएं। तैयार फूलों को धागे में पिरोकर माला बना सकते हैं या फिर दरवाजे, खिड़कियों और पूजा घर के आसपास सजा सकते हैं।

5- सजावटी लैंप

दिवाली के मौके पर घर को रोशनी से सजाने के लिए लैंप का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। आप थर्माकोल से भी सजावटी लैंप तैयार किया जा सकता है। इसके लिए थर्माकोल की शीट से चार या पांच बराबर आकार के हिस्से काट लें। इन्हें जोड़कर लालटेन जैसा आकार दें। अब इस पर रंगीन कागज, चमकीली लेस और सजावटी मोती लगाएं। इसके अंदर बैटरी से चलने वाली छोटी एलईडी लाइट रख सकते हैं। इससे लैंप में खूबसूरत रोशनी दिखाई देगी और घर को आकर्षक लुक भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें
दीवाली की सजावट में छूट न जाए बेडरूम, इन तरीकों से दें फेस्टिव लुक