Swing Chair Designs: हर कोई चाहता है कि उसका घर आकर्षक और खूबसूरत दिखे। इसके लिए तरह-तरह की सजावटी चीजें, महंगे फर्नीचर और वॉल आर्ट डेकोर का इस्तेमाल किया जाता है। लिविंग रूम, बेडरूम और किचन के अलावा बालकनी को सजाने पर भी काफी ध्यान दिया जाता है। जिसकी सजावट में आमतौर पर पौधे और लाइटिंग का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह की सजावट बालकनी के लिए काफी आम है। अगर आप इसे एस्थेटिक और स्टाइलिश दिखाना चाहते हैं, तो कुछ अलग कर सकते हैं। दरअसल बालकनी में स्विंग चेयर रख सकते हैं, जो खाली कोने को आकर्षक दिखाने और आराम से समय बिताने के लिए सही रहेगी।

बालकनी को सजाने के लिए स्विंग चेयर यानी झूला कुर्सी को रखना बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके कुछ डिजाइन्स यहां दिए गए हैं, जिनसे आप आइडिया ले सकते हैं। इस चेयर पर बैठकर सुकून से समय बिता सकते हैं और बाहर के नजारों का मजा ले सकते हैं।

बोहो स्विंग चेयर

बोहो डिजाइन में आमतौर पर हाथ से बुनी रस्सियों का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह की स्विंग चेयर घर को स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देने में मदद कर सकती है। बालकनी के खाली कोने को सजाने के लिए यह बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस पर बैठकर आप आराम कर सकते हैं। साथ ही एस्थेटिक तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं।

हैमॉक स्विंग चेयर

घर को सजाने के लिए अक्सर हम कुछ न कुछ नई चीजों की तलाश में रहते हैं। ऐसे में आप हैमॉक डिजाइन की स्विंग चेयर से आइडिया ले सकती हैं। इस तरह के डिजाइन दिखने में आकर्षक लगते हैं। छोटी बालकनी के लिए यह बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके आसपास पौधों और लाइटिंग से सजावट कर सकते हैं।

बबल स्विंग चेयर

यह मॉडर्न और ट्रांसपेरेंट स्विंग चेयर है, जिसे आमतौर पर ऐक्रेलिक से बनाया जाता है। यह दिखने में बुलबुले जैसी गोल होती है। स्टाइलिश और आकर्षक लुक के लिए इस डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं। खासबात यह है कि इस तरह की स्विंग चेयर बालकनी के कॉर्नर में आसानी से रखी जा सकती है।

टियर ड्रॉप स्विंग चेयर

आंसू या पानी की बूंद के आकार की इस स्विंग चेयर को बालकनी के कोने में रख सकते हैं। बैठने में यह काफी आरामदायक होती है और दिखने में भी स्टाइलिश लगती है। एस्थेटिक लुक के लिए इस तरह की स्विंग चेयर डिजाइन से आइडिया लिया जा सकता है। इसके अंदर सॉफ्ट गद्दे को रखें ताकि लंबे समय तक बैठने में परेशानी न हो।

वुडन स्विंग चेयर

बालकनी को क्लासी और एलिगेंट लुक देने के लिए वुडन स्विंग चेयर डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं। इसका डिजाइन बालकनी की जगह के अनुसार खरीदें। अगर बालकनी बड़ी है, तो आयताकार स्विंग चेयर डिजाइन चुन सकते हैं। वहीं छोटी बालकनी के लिए गोल आकार की स्विंग चेयर बेहतरीन विकल्प हो सकती है।