Dining Table Decor Tips: घर का हर एक हिस्सा बहुत ही अहम होता है। किचन, बेडरूम, स्टडी रूम, बालकनी और यहां तक कि डाइनिंग एरिया भी घर की खूबसूरती को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डाइनिंग एरिया सिर्फ खाना खाने की जगह नहीं होता, बल्कि यही वो जगह है जहां परिवार के सदस्य एक साथ समय बिताते हैं और मेहमानों का स्वागत भी किया जाता है। ऐसे में इस जगह को खूबसूरती से सजाना भी घर के बाकी हिस्सों जितना ही जरूरी है।

अगर आप अपने डाइनिंग एरिया का लुक बदलना चाहते हैं, तो डाइनिंग टेबल को कुछ आसान तरीकों से सजा सकते हैं। इससे टेबल को आकर्षक लुक मिलेगा और घर के इस हिस्से में लोग ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में, जो टेबल को सजाने में मदद कर सकते हैं।

टेबल रनर

डाइनिंग टेबल का लुक बदलने के लिए आप अलग-अलग तरह के टेबल रनर खरीद सकते हैं। यह टेबल को साफ-सुथरा और आकर्षक दिखाने में मदद कर सकता है। कॉटन, प्लेन, प्रिंटेड और फ्लोर डिजाइन वाले टेबल रनर को चुन कर सकते हैं।

सेंटरपीस रखें

डाइनिंग टेबल को आकर्षक बनाने के लिए आप बीच में सुंदर सेंटरपीस रख सकते हैं। इसके लिए कैंडल स्टैंड, सजावटी ट्रे, सिरेमिक शोपीस या लकड़ी की ट्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपनी टेबल के साइज के अनुसार सेंटरपीस चुनें ताकि खाना परोसने और बैठने में समस्या न हो।

सजावट के तरीके

टेबल को सजाने के लिए समय-समय पर सजावट के तरीकों में बदलाव कर सकते हैं। मौसम, त्योहार और खास मौकों के अनुसार आप टेबल मैट, नैपकिन, मोमबत्तियां या छोटी सजावटी चीजों को बदल सकते हैं। इससे बिना ज्यादा खर्च किए डाइनिंग एरिया को नया और फ्रेश लुक मिल सकता है।

इंडोर प्लांट या फ्लावर वास

डाइनिंग टेबल पर इंडोर प्लांट रख सकते हैं या फिर फ्लावर वास रखा जा सकता है। टेबल के लिए ऐसे इंडोर प्लांट्स चुनें, जो ज्यादा बड़े न हों। इससे डाइनिंग एरिया फ्रेश और आकर्षक लगेगा। अगर ताजे फूल नहीं हैं, तो आप अच्छी क्वालिटी के आर्टिफिशियल फूलों को सजाकर रख सकते हैं।

सजावटी बाउल

डाइनिंग टेबल की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप सजावटी बाउल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लकड़ी, कांच, सिरेमिक या मेटल के डिजाइनर बाउल आकर्षक लुक देते हैं। इनमें रंग-बिरंगे फल, सजावटी चीजें या सूखे फूल रखकर टेबल को सजा सकते हैं। इससे स्टाइलिश और एलिगेंट लुक मिलेगा। अगर डाइनिंग टेबल छोटी है, तो उसी के अनुसार छोटे साइज का बाउल चुनें ताकि टेबल ज्यादा भरी-भरी न लगे।