अक्सर लोग चेहरे पर तरह-तरह की चीजें लगाकर उसे तो चमका लेते हैं लेकिन शरीर के कुछ हिस्सों की सही से केयर नहीं करते हैं। इसकी वजह से कई बार इन जगहों का रंग काला पड़ जाता है। गर्दन पर ध्यान न देने की वजह से इसके ऊपर कालापन आ सकता है। टैनिंग होने या मैल जमने के अलावा कोई स्वास्थ्य समस्या होने पर भी गर्दन काली (kali gardan kaise saaf karen) हो सकती है। इसे हटाने के लिए आपको कोई ट्रीटमेंट लेने से पहले कुछ घरेलू उपाय आजमाकर देखने चाहिए। हालांकि अगर आप किसी स्किन प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर के परामर्श के बाद ही स्किन पर कुछ अप्लाई करें।
बेसन-हल्दी और दही लगाएं
काली गर्दन को साफ करने के लिए आप बेसन में दही और हल्दी मिलाकर लेप बनाकर लगा सकते हैं। ऐसा करने से टैनिंग को हटाने में मदद मिल सकती हैं। इससे स्किन एक्सफोलिएट होती है और रंग धीरे-धीरे साफ हो सकता है।
आलू का रस मिलाएं
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आप प्रभावित जगह पर आलू का रस लगा सकते हैं। आलू के रस में आप नींबू भी डाल सकते हैं। इसे साफ करने के बाद आप एलोवेरा जेल भी अप्लाई कर सकते हैं।
टमाटर-नींबू का करें इस्तेमाल
गर्दन को साफ करने के लिए आप टमाटर के रस में नींबू की रस मिलाकर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप नींबू के टुकड़े पर चीनी के दाने डालकर गर्दन को हल्के हाथ से स्क्रब भी कर सकते हैं। इससे कालापन हटाने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। यह जानकारी पेशेवर सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
