Best massage oil: सर्दियों में बहुत सारे लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है। हाथों में खुरदरापन, पैरों का फटना, शरीर पर खुस्की या रूखेपन की समस्या रहती है। महंगे लोशन और क्रीम लगाने के बाद भी कुछ घंटों बाद स्किन खिंचने लगती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपाय अपना सकते हैं। यह नुस्खा दादी-नानी के समय से चला आ रहा है। इसके लिए आपको रोजाना नहाने से पहले शरीर पर सरसो के तेल (mustard oil) से मसाज करनी होगी। इससे Dry Skin की समस्‍या कम करने में मदद मिलेगी।

सरसो के तेल से मसाज करने के फायदे | Mustard oil benefits for skin

सरसो के तेल में विटामिन E, ओमेगा फैटी एसिड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इससे स्किन की नमी को लॉक करने में मदद मिलती है। यह प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इससे स्किन कोमल होती है। ग्लो बढ़ता है और समय से पहले आने वाली झुर्रियों या फाइन लाइन्स को भी रोकने में मदद मिलती है।

नहाने से पहले सरसों का तेल कैसे लगाएं?

रोजाना नहाने से पहले आप पूरे शरीर पर सरसों के तेल की मालिश कर सकते हैं। इसे अप्लाई करने के लिए हल्के हाथों से तेल को रगड़ें। ऐसा करने से यह स्किन में समा जाएगा। साथ ही ब्‍लड सर्कुलेशन भी अच्‍छा होगा। तेल लगाने के 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से नहाएं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।